ऑर्टिकल 370 पर शिवराज सिंह चौहान का आपत्तिजनक बयान, नेहरु को कहा क्रिमिनल
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के खिलाफ हाहाकारी बयान दिया है।
इन दिनों पूरी दुनिया की नजर जम्मू-कश्मीर पर टिकी हुई है, मोदी सरकार के अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले के बाद जहां कांग्रेस विरोध कर रही है, तो बीजेपी भी पलटवार करने में कोई कसर नहीं हो रही है, केन्द्र सरकार के इस फैसले से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, वो अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगता फिर है, इन सबके बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरु पर बड़ा हमला बोला है।नेहरु पर हमला
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के खिलाफ हाहाकारी बयान दिया है,
उन्होने नेहरु को क्रिमिनल कहा और मोदी सरकार के फैसले का बचाव किया, माना जा रहा है कि चौहान के बयान से विवाद बढ सकती है।
क्या कहा शिवराज ने
भुवनेश्वर में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब भारतीय फौज कश्मीर से पाकिस्तानी कबीलों को खदेड़ने के लिये आगे बढ रही थी,
तो ठीक उसी समय तत्कालीन पीएम जवाहर लाल नेहरु ने संघर्ष विराम की घोषणा कर दी, जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर का एक तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में रह गया, अगर कुछ दिन और नेहरु ने संयम दिखाया होता, तो पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा होता।
नेहरु को कहा क्रिमिनल
जवाहर लाल नेहरु को क्रिमिनल कहने पर वजह बताते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नेहरु ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू किया, भला किसी भी देश में दो निशान,
दो विधान (संविधान) और दो प्रधान कैसे अस्तित्व में रह सकते हैं, ये सिर्फ देश के साथ नाइंसाफी नहीं बल्कि अपराध भी है।


