रवि शास्त्री के लिये विराट कोहली नहीं बल्कि ये शख्स है टीम इंडिया में नंबर दो
जसप्रीत बुमराह, शमी, युजवेन्द्र चहल समेत दूसरे गेंदबाजों ने भी देश या विदेश में अपना दिन होने पर विपक्षी टीम के बल्लेबाजों की कमर तोड़कर रख दी है।
टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में हाल ही में बदलाव किया गया है, जहां मुख्य कोच के तौर पर रवि शास्त्री को 2021 तक दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ की छुट्टी कर दी गई है, टीम के नये बल्लेबाजी कोच के तौर पर विक्रम राठौड़ का नाम तय माना जा रहा है, गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने अपनी जगह बचा ली, ऐसे में संजय बांगड़ की गैरमौजूदगी का सबसे ज्यादा फायदा भरत अरुण को होता दिख रहा है।सहायक कोच की जिम्मेदारी
दरअसल पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर भरत अरुण का कद कोचिंग स्टाफ में बढ जाएगा, क्योंकि संजय बांगड़ की विदाई के साथ ही वो नंबर दो पर आ जाएंगे,
इसके साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि भरत अरुण को सहायक कोच की जिम्मेदारी दी जा सकती है, जो अभी तक संजय बांगड़ संभाल रहे थे, एक्सपर्ट्स के मुताबिक भरत अरुण इसलिये अपनी जगह बचा सके, क्योंकि उनकी देख-रेख में टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह, शमी, युजवेन्द्र चहल समेत दूसरे गेंदबाजों ने भी देश या विदेश में अपना दिन होने पर विपक्षी टीम के बल्लेबाजों की कमर तोड़कर रख दी है,
ऐसे में बांगड़ की विदाई के बाद भरत अरुण का प्रमोशन तय माना जा रहा है, एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी के स्वदेश लौटने के बाद नये कोचिंग स्टाफ के पैकेज और पद को लेकर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा, फिलहाल जौहरी देश से बाहर हैं।
वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया
आपको बता दें कि टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर है, टीम ने यहां तीन मैचों की टी-20 सीरीज -0 से अपने नाम किया, इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया,
जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ गया, अब दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढत ले ली है, सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से जमैका में खेला जाएगा।


