तेज प्रताप ने दिखाया रौद्र रुप, तेजस्वी के बॉडीगार्ड और सलाहकार पर बिफरे, सबके सामने कही ये बात, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
तेज प्रताप यादव की गाड़ी के पीछे ही उनके छोटे भाई तेजस्वी की गाड़ी खड़ी थी, धरना खत्म होने के बाद तेजस्वी के सुरक्षाकर्मी वहां से गाड़ियों को हटवाने लगे।
बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप अपने अनोखे अंदाज के लिये सुर्खियों में रहते हैं, बुधवार रात को एक बार फिर उनका रौद्र रुप देखने को मिला, दरअसल पटना जंक्शन के पास दूध मार्केट को स्थानीय प्रशासन हटवा रहा था, जिसके विरोध में तेजस्वी यादव धरने पर बैठ गये, तेज प्रताप भी अपने छोटे भाई के समर्थन में वहां पहुंचे और धरना स्थल पर बैठकर मंडली के साथ हरि कीर्तन किया। इस दौरान दोनों भाइयों ने पूरी एकजुटता दिखाई, लेकिन धरना खत्म होने के बाद जाते-जाते तेज प्रताप ने अपना रौद्र रुप दिखा दिया, उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।क्या है मामला
दरअसल हुआ ये कि तेज प्रताप यादव की गाड़ी के पीछे ही उनके छोटे भाई तेजस्वी की गाड़ी खड़ी थी, धरना खत्म होने के बाद तेजस्वी के सुरक्षाकर्मी वहां से गाड़ियों को हटवाने लगे,
तभी सुरक्षाकर्मियों ने तेज प्रताप की गाड़ी को भी आगे बढाने को कहा, तब तक पूर्व स्वास्थ्य मंत्री गाड़ी में बैठ चुके थे, फिर क्या था, वो सुरक्षाकर्मी पर भड़क गये, उन्होने सबसे सामने ही सुरक्षाकर्मी और तेजस्वी के खासमखास को खरी-खोटी सुना दी।
तेजस्वी के खास पर निशाना
जैसे ही सुरक्षाकर्मी ने उनकी गाड़ी को आगे बढाने को कहा, वो भड़क उठे, उन्होने कहा कि संजयवा के कहने पर ऐसा कर रहे हो, तुम से ज्यादा चिंता है,
मुझे उसकी अर्जुन है मेरा, आपको बता दें कि संजय यादव तेजस्वी के बेहद खास माने जाते हैं, वो हमेशा पूर्व डिप्टी सीएम के साथ साये की तरह रहते हैं, तेज प्रताप ने पहले भी कहा था कि उनके छोटे भाई चापलूसों से घिरे हुए हैं, हालांकि तब उन्होने किसी का नाम नहीं लिया था।
सरकार, प्रशासन के खिलाफ धरना
लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बुधवार शाम पटना जंक्शन के पास दूध मार्केट तोड़े जाने के विरोध में वहां पहुंचे,
भारी बारिश के बीच करीब 8 घंटे तक वो सड़क पर ही धरने पर बैठे रहे, बाद में स्थानीय प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया, कि दूध मार्केट को यहीं पास में ही बसाया जाएगा, ताकि किसी को भी किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े, जिसके बाद तेजस्वी धरने से उठे, इस दौरान उन्होने सरकार पर निशाना भी साधा, उन्होने ट्विटर पर लिखा, स्मार्ट सिटी के नाम पर सरकार गरीबों को तंग कर रही है, दूध बेचने वाले किसानों को परेशान किया जा रहा है, सरकार लालू प्रसाद यादव द्वारा किये गये कामों को मिटाना चाहती है।


