मुलायम परिवार पर वरुण गांधी का बड़ा हमला, रामभक्तों पर गोली चलवाने की सजा मिली
वरुण गांधी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि किसने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई, 500 लोगों को मारा, इसलिये उन्हें श्राप लगा है।
बीजेपी महासचिव और पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने इशारों में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव पर जबरदस्त हमला बोला, उन्होने कहा कि जो लोग 15-20 साल पहले सैफई में गोबर के कंडे उठाते थे, वो आज 5-5 करोड़ की गाड़ियों में चल रहे हैं, वरुण गांधी ने कहा कि इन लोगों की सोच है कि देश पर कब्जा करो और अपनी-अपनी जेबें भरो।मुलायम सिंह पर निशाना
वरुण गांधी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि किसने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई, 500 लोगों को मारा, इसलिये उन्हें श्राप लगा है,
उनके बेटे ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया, अब पब्लिक भी उन्हें बाहर निकालेगी, जनता जरुर न्याय करेगी।
5-5 करोड़ की कार से चलते हैं
बीजेपी महासचिव इतने में ही नहीं रुके, उन्होने आगे बोलते हुए कहा कि जो लोग 15-20 साल पहले सैफई में गोबर के कंडे उठाते थे, वो आज 5-5 करोड़ की कार में चल रहे हैं,
ये पब्लिक का पैसा है या इनके दादा का पैसा है, इन लोगों की सोच है कि देश पर कब्जा करो, और अपनी जेबें भरो।
साइडलाइन हैं मां-बेटे
आपको बता दें कि वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी बीजेपी में साइडलाइन है, इससे पहले एनडीए की सभी सरकारों में मेनका गांधी मंत्री रही थी,


