मैच के बाद नवदीप सैनी को लेकर विराट कोहली का बड़ा बयान, इशारों में कही बड़ी बात

मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वो उभरते हुए गेंदबाज हैं, वो एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जो 150 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।

कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराकर सीरीज की शुरुआत कर दी है, दौरे के पहले मैच में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी नवदीप सैनी छाये रहे, उन्होने पहले ही मैच में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किये, सैनी की ऐसी आक्रामक गेंदबाजी की दम पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 95 रन पर रोक लिया, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 16 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

विराट ने की तारीफ 
करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले नवदीप सैनी को लेकर कप्तान विराट कोहली ने साफ कहा कि वो उभरते हुए स्टार खिलाड़ी हैं, उनके पास गति भी बहुत अधिक है,
विराट ने कहा कि हां नवदीप दिल्ली के हैं, उन्होने लंबा सफर तय किया है, आईपीएल में भी उन्होने अच्छा प्रदर्शन किया था।

युवा गेंदबाज में दिखती है भूख 
मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वो उभरते हुए गेंदबाज हैं, वो एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जो 150 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं,
शायद ही कोई और गेंदबाज हो तो इस गति से लगातार गेंदबाजी करता हो, वो फिट हैं, उनमें कुछ हासिल करने की भूख साफ झलकती है, उम्मीद है कि वो खुद को यहां से आगे बढाएंगे।

पिच अच्छी नहीं थी 
विराट कोहली ने कहा कि हमारी गेंदबाजी और फिल्डिंग बेहतरीन थी, लेकिन पिच अच्छी नहीं थी, हर तरफ बारिश के साथ आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते, उन्होने उस समय खेल की शुरुआत की थी,
दूसरे मुकाबले को लेकर विराट ने कहा कि सबको टीम में अपना योगदान देना निश्चित करना होगा।