पीएम मोदी की मुहिम के मुरीद हुए आमिर खान, खुलकर आये सामने, लोगों से की ये खास अपील

पीएम मोदी ने लालकिले के प्राचीर से और इसके बाद बीते रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि देशवासियों को एक नई क्रांति की शुरुआत करनी होगी।

पूरी दुनिया में बढते प्लास्टिक कचरे को लेकर पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है, कि वो सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ क्रांति में सहयोग दें, पीएम ने इस मुहिम को देश के तमाम लोगों का समर्थन भी मिल रहा है, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर लोगों से इस मुहिम में जुड़ने की अपील की है, आमिर ने लिखा सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर प्रधानमंत्री ने जिस मुहिम की शुरुआत की है, उसका हमें मजबूती से समर्थन करना होगा, अब हम सब की ये जिम्मेदारी है, कि हम तुरंत प्रभाव से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद कर दें।

पीएम ने क्या कहा था 
पीएम मोदी ने लालकिले के प्राचीर से और इसके बाद बीते रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि देशवासियों को एक नई क्रांति की शुरुआत करनी होगी,
इस साल जब हम बापू की 150वीं जयंती मनाएंगे, तो इस अवसर पर हमें उन्हें ना सिर्फ खुले में शौच से मुक्त भारत समर्पित करेंगे, बल्कि उस दिन पूरे देश में प्लास्टिक के खिलाफ एक नये जन आंदोलन की नींव रखेंगे।

प्लास्टिक मुक्त समाज
नरेन्द्र मोदी ने आगे बोलते हुए कहा कि प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर समाज के सभी वर्गों में उत्साह हैं, मेरे कई व्यापारी भाइयों और बहनों ने अपनी दुकान पर तख्ती लगा दी है,
जिस पर लिखा है कि ग्राहक अपना थैला साथ लाएं, पीएम ने कॉरपोरेट सेक्टर से भी अपील करते हुए कहा, कि जब ये सारा प्लास्टिक कचरा एकत्र हो जाए, तो इसके उचित निस्तारण के लिये आगे आएं, डिस्पोजल की व्यवस्था हो, इसे रिसाइकिल किया जा सकता है, इससे ईंधन बन सकता है।

क्या है सिंगल यूज प्लास्टिक?
प्लास्टिक से बनी ऐसी चीजें जिनका इस्तेमाल हम सिर्फ एक बार ही कर सकते हैं, वो सिंगल यूज प्लास्टिक कहलाता है, जैसे चिप्स के पैकेट, पानी की बोतल,
किराने और सब्जी की दुकान पर मिलने वाली पॉलिथीन, ये सब सिंगल यूज प्लास्टिक है, जिन्हें एक बार इस्तेमाल कर फेंक दिया जाता है, ये पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं।