अभि-ऐश की शादी में जमकर झूमे थे जया-अमिताभ, 12 साल बाद सामने आई अनदेखी तस्वीरें
फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने अभि-ऐश की शादी की इन तस्वीरों को 12 साल बाद पोस्ट किया है।
महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की इकलौती बेटी श्वेता बच्चन की शादी की तस्वीरें कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर आई थी,जो देखते ही देखते वायरल हो गई थी, श्वेता के बाद अब अभिषेक की शादी की तस्वीरें सामने आई है, संगीत सेरेमनी में अमिताभ और जया बच्चन ने भी परफॉरमेंस दी थी, वहीं अभिषेक और ऐश्वर्या उन्हें देख रहे हैं, तस्वीर में पीछे ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन भी दिख रही हैं।
डिजाइनर ने किया पोस्ट
फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने अभि-ऐश की शादी की इन तस्वीरों को 12 साल बाद पोस्ट किया है, 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे,
शादी को भव्य बनाने में महानायक अमिताभ बच्चन ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी, इस तस्वीर में अमिताभ अपनी पत्नी के साथ थिरकते दिख रहे हैं।
मैचिंग ड्रेस
अमिताभ जया बच्चन और श्वेता तीनों एक साथ दिख रहे हैं, तीनों ने ही क्रीम कलर के मैचिंग कपड़े पहने हुए हैं, श्वेता के साथ उनकी बेटी नव्या लग रही है, हालांकि उनका चेहरा दूसरी ओर है।
जया बच्चन शादी की रस्मों को निभा रही हैं, तो अभिषेक बच्चन बैठे हुए हैं, इस रस्म के दौरान परिवार के बाकी सदस्य भी आस-पास दिख रहे हैं।
परफेक्ट कपल
एक अन्य तस्वीर में अभिषेक और ऐश्वर्या राय परफेक्ट कपल दिख रहे हैं, अभिषेक बच्चन ने क्रीम कलर की शेरवानी पहन रखी है, जिसम रेशम का गोटा, स्टोन और मोतियों का वर्क है,
वहीं ऐश्वर्या ने रेशम का घाघरा पहन रखा है, हल्के नीले रंग के लहंगे में ऐश्वर्या काफी खूबसूरत दिख रही हैं।



