कश्मीर पर भड़के अदनान सामी, पाकिस्तानी ट्रोलर को दिया मुंहतोड़ जबाव, हो गई बोलती बंद
अदनान सामी ने पाकिस्तानी को जबाव देते हुए लिखा, जरुर, कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है, जिस चीज में तुम्हारा कोई हक नहीं है, उनमें अपनी नाक घुसाना बंद करो।
पाकिस्तान छोड़ भारतीय की नागरिकता हासिल करने वाले सिंगर अदनान सामी को आये दिन किसी ना किसी ट्रोल का सामना करना पड़ता है, अब अदनान ने एक ट्रोलर को ऐसा जबाव दिया, कि उसकी बोलती बंद हो गई, ये शख्स पाकिस्तानी था और ट्विटर पर अदनान को ट्रोल करते हुए कश्मीर पर सवाल पूछ रहा था।कश्मीर को लेकर सवाल
पाकिस्तानी शख्स ने स्टार सिंगर से कहा, अदनान सामी अगर हिम्मत है, तो कश्मीर मुद्दे पर मैसेज करें, फिर देखें तेरा ये इंडिया तेरा क्या हाल करता है,
इस पर अदनान सामी ने भी ट्रोलर को मुंहतोड़ जबाव दिया, जिससे उसकी बोलती बंद हो गई और वो दूसरा कोई सवाल नहीं पूछ सका।
अदनान का जबाव
अदनान सामी ने पाकिस्तानी को जबाव देते हुए लिखा, जरुर, कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है, जिस चीज में तुम्हारा कोई हक नहीं है, उनमें अपनी नाक घुसाना बंद करो,
आपको बता दें कि कश्मीर पर फैसला लेते हुए मोदी सरकार ने वहां से ऑर्टिकल 370 हटाने का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद से ही पाकिस्तानियों में जबरदस्त बौखलाहट है, सोशल मीडिया पर भी उनका पागलपन देखने को मिल रही है।
अदनान सामी ब्रिटेन में पैदा हुए
आपको बता दें कि सिंगर अदनान सामी पाकिस्तानी मूल के जरुर हैं, लेकिन वो ब्रिटेन में पैदा हुए, उनके पास भारत से पहले कनाडा की नागरिकता थी,
इसके बाद वो किसी कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिये भारत आये थे, उन्हें यहां का कल्चर देख लगाव हो गया, जिसके बाद 2016 में उन्होने भारत की नागरिकता हासिल कर ली, भारत के स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के दिन उनका जन्मदिन होता है।
पार कर दी हदें
बीते दिनों एक दूसरे पाकिस्तानी ट्रोलर ने हद पार करते हुए अदनान से पूछा कि उनके पिता कहां पैदा हुए और कहां उनकी मृत्यु हुई, इस पर बड़ी सहजता से जबाव देते हुए
उन्होने लिखा कि मेरे पिता 1942 में भारत में पैदा हुए और 2009 में भारत में ही उनकी मृत्यु हुई, सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने हदें पार कर रखी है, वो लगातार अदनान को निशाना बना रहे हैं।
Sure...Kashmir is an integral part of India. Don’t poke your nose in things that do NOT belong to you! https://t.co/SPoTZPElka— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) August 15, 2019



