अलका लांबा का खुला ऐलान, आप छोड़ने का बना चुकी हूं मन, इस वजह से रुकी हुई हूं

आप विधायक ने कहा कि जिस दिन मैं अपने विधानसभा के विकास कार्यों के लिये आवंटित धन खर्च कर दूंगी, उसके अगले ही दिन पार्टी छोड़ दूंगी।

दिल्ली के चांदनी चौक से आप विधायक अलका लांबा और पार्टी नेतृत्व के बीच सुलह होने का नाम नहीं ले रहा, दोनों एक-दूसरे पर बयानबाजी करने से पीछे नहीं रहते, अलका खुलकर कई मौकों पर अपनी ही पार्टी के फैसलों पर सवाल उठा चुकी हैं, उन्होने एक बार फिर से खुलकर पार्टी छोड़ने की बात कही है, आप विधायक ने कहा कि उन्होने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है।

मन बना लिया है
अलका लांबा ने कहा कि पार्टी ने कई मौकों पर मुझे अपमानित करने का काम किया है, मुझे मीटिंग में नहीं बुलाया जाता, बार-बार अपमानित किया जाता है, मैं बीस साल कांग्रेस में रही,
वहां भी संघर्ष किया, लेकिन आम आदमी पार्टी में मुझे सम्मान नहीं मिला, चांदनी चौक विधायक ने कहा कि मैंने आप छोड़ने का मन बना लिया है, और इसे लेकर 4 अगस्त को फैसला लूंगी, कि मुझे निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ना है या नहीं ।

निर्दलीय लड़ सकती हूं चुनाव
आप विधायक ने कहा कि जिस दिन मैं अपने विधानसभा के विकास कार्यों के लिये आवंटित धन खर्च कर दूंगी, उसके अगले ही दिन पार्टी छोड़ दूंगी,
वहीं अलका के इस बयान पर आम आदमी पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है, आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अलका सुर्खियों में रहने के लिये ऐसे बयान देते रहती है।

विधायकी खोने का डर
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अलका खबरों में बने रहना चाहती हैं, उन्होने पहले भी कई बार पार्टी छोड़ने की बात कही, लेकिन उन्हें विधायकी खोने से डर लगता है, अगर इस्तीफा देना है,

तो पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप सकती है, मीडिया में इसकी घोषणा करना सिर्फ ड्रामा है, मालूम हो कि दिल्ली में अगले साल के शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं, कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में आने वाली अलका लांबा लगातार केजरीवाल और उनकी टीम के खिलाफ मुखर हैं।