अस्पताल के बिस्तर पर पड़े अमर सिंह का बड़ा खुलासा, दिग्गज कांग्रेसी नेता की खोल दी पोल, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
पिछले दिनों पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ जारी है।

पूर्व सपा नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह की उद्योगपतियों से नजदीकियां किसी से छुपी नहीं है, वो अंबानी से लेकर फिल्म सुपरस्टार अमिताभ बच्चन तक के करीब रहे, अब अमर सिंह ने एक बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया है, कि उनके पास पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ सबूत हैं, उनके कार्यकाल में उद्योगपतियों को लोन बांटे गये, सांसद ने चिदंबरम पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का भी दावा किया है।

अस्पताल से वीडियो जारी 
आपको बता दें कि अमर सिंह स्वास्थ्य कारणों से इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं, उन्होने अस्पताल के बिस्तर से ही एक वीडियो जारी किया है,
दरअसल राज्यसभा सांसद ने इस वीडियो के जरिये आरबीआई से सरप्लस फंड मिलने  पर कांग्रेस के कड़े ऐतराज को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

मोदी सरकार का बचाव
अमर सिंह इस वीडियो में मोदी सरकार का बचाव कर रहे हैं, वो कह रहे हैं 1.76 लाख करोड़ लेने पर कांग्रेस का आरोप है कि मोदी जी ने आरबीआई को लूट रहे हैं,
जबकि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के शासनकाल में सोना गिरवी रखना पड़ा था, ये उससे बेहतर है।

मोदी नहीं चिदंबरम के यार बिजनेसमैन
राज्यसभा सांसद ने दावा करते हुए कहा कि वीडियोकॉन के वेणुगोपाल धूत और रिलायंस के अनिल अंबानी के साथ-साथ भूषण स्टील, दीवान हाउसिंग समेत तमाम कॉरपोरेट दिग्गजों को चिदंबरम के फाइनेंस मिनिस्टर रहते ही लोन मिले थे,
आपको बता दें कि कांग्रेस पीएम मोदी पर अंबानी-अडानी का दोस्त बताकर उन्हें बेजा फायदा पहुंचाने का आरोप लगाती रही है, खुद राहुल गांधी ने कई बार अडानी अंबानी का नाम लेकर पीएम मोदी और उनकी सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगाये, जिनमें  लड़ाकू विमान राफेल सौदे में अनिल अंबानी की कंपनी को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया था।

चिदंबरम सीबीआई की गिरफ्त में 
आपको बता दें कि पिछले दिनों पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ जारी है,
इससे पहले बीजेपी ने कांग्रेस नेता चिदंबरम पर आरोप लगाया था कि उनके वित्त मंत्री रहते हुए विजय माल्या को लोन दिया गया, जबकि स्टेट बैंक ने इस पर आपत्ति जताई थी, लेकिन चिदंबरम ने बैंक को लोन देने के लिये मजबूर  किया, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें