चिदंबरम के पास इतने अरब डॉलर की अवैध संपत्ति, अमित शाह ने पहले ही किया था आगाह

आयकर विभाग के मुताबिक यूपीए सरकार में वित्त मंत्री के पास 3 अरब डॉलर की अवैध संपत्ति है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने पी चिदंबरम और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि काले धन कानून के अनुसार अवैध संपत्ति और विदेशी बैंकों में खाते होने की वजह से उनके और उनके परिवार के खिलाफ 4 आरोप पत्र दाखिल किये हैं, आयकर विभाग के मुताबिक यूपीए सरकार में वित्त मंत्री के पास 3 अरब डॉलर की अवैध संपत्ति है।

चिदंबरम पर निशाना 
अमित शाह ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह और उस समय के वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी कालेधन की जांच के लिये एसआईटी का गठन क्यों नहीं किया,
अमित शाह ने आगे बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आते ही ये फैसला लिया था, एसआईटी का गठन कर यूपीए सरकार खुद पर कैसे दोष लगवा सकते थे।

चार आरोप पत्र दाखिल
आपको बता दें कि आयकर विभाग ने विदेश स्थित संपत्ति का खुलासा नहीं करने को लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम, उनकी पत्नी नलिनी,
बेटे कार्ति और पुत्रवधू श्रीनिधि के खिलाफ काला धन अधिनियम के तहत 4 आरोप पत्र दाखिल किये हैं।

विदेश में संपत्ति 
आयकर विभाग द्वारा आरोप पत्र चेन्नई की एक विशेष अदालत में दाखिल किया गया है, काला धन (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति) की धारा 50 और कर अधिरोपण अधिनियम 2015 के तहत ये दाखिल किये गये हैं, ब्रिटेन के कैम्ब्रिज स्थित 5.37 करोड़ रुपये अचल संपत्ति,
इसी देश में 80 लाख की एक और प्रॉपर्टी, अमेरिका में 3.28 करोड़ की संपत्ति की आंशिक या पूर्ण रुप से घोषणा नहीं करने को लेकर नलिनी, कार्ति और श्रीनिधि को आरोपित किया गया है।