अमिताभ बच्चन कुछ ऐसे करेंगे अपने संपत्ति का बंटवारा, खुद किया खुलासा
इस शो में आने वाले एक कंटेस्टेंट के संघर्ष की कहानी सुनकर अमिताभ इतने इमोशनल हो गये, कि उन्होने अपनी संपत्ति को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया।
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति-11 को लेकर आये दिन सुर्खियों में बने रहते हैं, शो के सवाल-जबावों से ज्यादा कंटेस्टेंट के केबीसी तक पहुंचने की कहानी दिलचस्प होती है, इस शो में आने वाले एक कंटेस्टेंट के संघर्ष की कहानी सुनकर अमिताभ इतने इमोशनल हो गये, कि उन्होने अपनी संपत्ति को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया, उन्होने बताया कि वो अपनी संपत्ति का बंटवारा किस तरह से करेंगे।क्या हुआ था
दरअसल बीते शुक्रवार 23 अगस्त को केबीसी 11 का कर्मवीर स्पेशल एपिसोड रिलीज किया गया, जिसमें समाज सेविका सिंधुताई सपकाल खास मेहमान बनकर आई थी,
उन्होने हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जबाव भी दिये, अपने संघर्षों की कहानी भी बयां की, आपको बता दें कि सिंधुताई एक अनाथ आश्रम चलाती हैं, जिसमें अब तक 1200 बच्चों को शरण मिल चुका है, अमिताभ ने सिंधुताई से पूछा कि आपके आश्रम में लड़कियां ज्यादा है, या लड़के, इसका जबाव देते हुए ताई ने कहा कि लड़कियां ज्यादा है, मैं पहले बेटी को स्थान देती हूं, उसकी सुरक्षा ज्यादा जरुरी है।
भावुक हुए महानायक
अमिताभ बच्चन सिंधुताई की कहानी सुनकर भावुक हो गये, उन्होने कहा कि मैंने पहले भी कहा है और आज फिर कह रहा हूं, कि जब मैं मैं मर जाऊंगा,
तो जो कुछ भी मेरा है, मेरे दो संतान है, एक बेटा और एक बेटी, दोनों को आधा-आधा मिलेगा, चाहे कुछ भी हो। मालूम हो कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ के पास करीब 475 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
बच्ची की कहानी
इस शो पर अमिताभ बच्चन एक छोटी बच्ची के बारे में भी पूछते हैं, जो सिंधुताई के साथ ही आई थी, इस पर ताई की बेटी ममता बताती है कि हमारे पास रात को एक फोन कॉल आया कि ताई एक बेटी हुई है, आप इसे रख सकती हो क्या,
फिर उन्होने केहा कि अगर आप नहीं रखोगी, तो हम कुछ और सोचेंगे, ये सुनकर ताई ने उसे फौरन अपने साथ रखने के लिये हां कह दिया, जब बच्ची मिली थी, तो उसकी हालत बेहद खराब थी, 10 दिन उसे आईसीयू में रखना पड़ा, ये कहानी सुनकर वहां मौजूद लोग इमोशनल हो गये।


