बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बेउर में मिला कैदी नंबर, जेल में खाया ये खाना
अनंत सिंह की सुरक्षा बेहद चाक चौबंद रखा गया है, पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कई एहतियात बरते हैं।
बिहार के मोकामा विधानसभा से दबंग विधायक अनंत सिंह आखिरकार बेउर जेल पहुंच गये, एके-47 मामले में रविवार को बाढ कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, पहले बाढ कोर्ट में छोटे सरकार की पेशी हुई, फिर कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें पटना के बेउर जेल भेजा गया, अनंत सिंह बेउर जेल के कैदी नंबर 13167 बने हैं।राजबल्लभ यादव से मुलाकात
बेउर जेल के डिवीजन वॉर्ड में अनंत सिंह के साथ राजद नेता राजबल्लभ यादव और विजय कृष्ण भी हैं, राजद विधायक राजबल्लभ यादव बलात्कार के केस में जेल में बंद हैं,
तीनों ने जेल में बीती रात साथ में बैठकर खाना खाया, अनंत सिंह ने रात के भोजन में चावल, दाल, परवल की सब्जी और आलू की भुजिया खाई।
मेडिकल जांच
वॉर्ड में जाने से पहले जेल प्रशासन ने मोकामा विधायक की मेडिकल जांच भी करवाई, मेडिकल जांच के बाद जब अनंत सिंह अपने वार्ड में पहुंचे, तो उन्होने सिर्फ पानी पिया,
अनंत सिंह को जेल प्रशासन की ओर से खाना दिया गया था, लेकिन उन्होने खाने से इंकार कर दिया था।
अनंत सिंह की जान को खतरा
अनंत सिंह की सुरक्षा बेहद चाक चौबंद रखा गया है, पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कई एहतियात बरते हैं, पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि
कुछ असामाजिक तत्व विधायक पर हमला या फिर पुलिस टीम पर पथराव कर सकते हैं, जिसके बाद एएसपी अनिल कुमार सिंह ने सुरक्षा बढा दी गई थी।


