कश्मीर के मौजूदा हालात पर अनुपम खेर ने कही बड़ी बात, समस्या का समाधान शुरु
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।
जम्मू-कश्मीर में हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं, इस बीच खबर आ रही है, कि पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को रविवार देर रात नजरबंद किया गया है,कांग्रेस नेता उस्मान माजिद और सीपीएम नेता एम वाई तारिगामी ने ये दावा किया है, मामले में पुलिस का कहना है कि कश्मीर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, सैनिकों की तैनाती बढा दी गई है, जिसके बीच इन नेताओं को नजरबंद किया गया, नजरबंद होने के बाद उमर अबदुल्ला ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है।
घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है,
क्योंकि आतंकवादी धमकी और एलओसी पर पाक के साथ दुश्मनी बढने की वजह से हालात और खराब हुए हैं, इस बीच जम्मू और श्रीनगर में सोमवार सुबह 6 बजे से धारा 144 लगा दी गई है।
अब्दुल्ला ने की शांति की अपील
नजरबंद होने के बाद नेशनल कांफ्रेंस नेता और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है,
उन्होने ट्वीट में लिखा हिंसा से सिर्फ उन लोगों के हाथों में खेलेंगे जो प्रदेश की भलाई नहीं चाहते, शांति के साथ रहें और ईश्वर आप सभी के साथ रहें।
महबूबा ने कहा कल का इंतजार
पीडीपी नेता और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर लिखा, मोबाइल फोन कनेक्शन समेत जल्द ही इंटरनेट सेवा भी बंद किये जाने की खबरें सुनी,
कर्फ्यू का आदेश भी जारी किया जा रहा है, अल्लाह जानता है कि हमारे लिये कल क्या इंतजार कर रहा है, ये रात लंबी होने वाली है।
अनुपम खेर का ट्वीट
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने इस मामले में रात करीब 1 बजे ट्वीट किया, उन्होने लिखा कि कश्मीर समस्या का समाधान शुरु हो चुका है, मालूम हो कि अनुपम खेर कश्मीरी पंडित हैं,
वो समय-समय पर पीएम मोदी और बीजेपी के समर्थन में खुलकर बयानबाजी करते हैं।




