सुषमा स्वराज के अंदाज में बेटी बांसुरी ने दी भाषण, सुनने वाले हो गये भावुक, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं जानती हूं कि आज यहां उन्हें याद करने के लिये जितने लोग मौजूद हैं, उनमें से काफी लोग ऐसे हैं, जिन्होने उनकी ममता को दिल से महसूस किया है।

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में दिवंगत बीजेपी नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लिये श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई कद्दावर नेता शामिल हुए, प्रार्थना सभा में सुषमा स्वराज की इकलौती बेटी बांसुरी स्वराज ने भावुक भाषण दिया, उन्होने कहा कि मैं धन्य हूं जो उनकी बेटी हूं।

बांसुरी का भाषण
अपनी मां को याद करते हुए बांसुरी स्वराज ने लोगों को संबोधित किया, उन्होने कहा कि उनकी मां सुषमा के 42 सालों की राजनीतिक यात्रा में सभी लोगों का कुछ ना कुछ योगदान रहा है,
मैं उन सभी लोगों का आभार जताती हूं, बांसुरी ने भारतीय जनता पार्टी का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उनकी मां को बहुत ऊपर का और सम्मानीय दर्जा दिया।

शेरनी की तरह दहाड़ती थी 
बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं जानती हूं कि आज यहां उन्हें याद करने के लिये जितने लोग मौजूद हैं, उनमें से काफी लोग ऐसे हैं, जिन्होने उनकी ममता को दिल से महसूस किया है,
आज प्रार्थना सभा में लोग सिर्फ हमारे दुख में शामिल होने नहीं आये हैं, बल्कि उन्हें भी उतना ही दुख है जितना हमें है, लोग हमारी तरह ही दुख महसूस कर रहे हैं, सुषमा बहादुर थी, अगर वो संसदक में शेरनी की तरह दहाड़ती थी, तो एक मासूम बच्चे की तरह चेहरे पर हंसी भी होती थी।

6 अगस्त को निधन
मालूम हो कि बीते 6 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने की वजह से पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया,
7 अगस्त को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, पीएम मोदी समेत कई कद्दावर नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें।