बीजेपी सांसद रवि किशन ने किया दिल जीत लेने वाला काम, चौतरफा हो रही तारीफ, पढिये पूरी खबर

यूपी के जौनपुर के बरैन निवासी रवि किशन भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं, इसके साथ ही वो बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में भी जाना पहचाना नाम बन चुके हैं।

गोरखपुर से बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसद रवि किशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, इन तस्वीरों में भोजपुरी सुपरस्टार बारिश में भीगते कुछ स्कूली बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं, आपको बता दें कि ये तस्वीर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की है, आज दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हुई है, आइये विस्तार से बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

बच्चों की मदद
रवि किशन अपने आवास से संसद की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें एक गाड़ी दिखी, जो स्कूली बच्चों से भरी थी, ये वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और बच्चे बारिश में खड़े भीग रहे थे,
बीजेपी सांसद ने जब ये देखा, तो तुरंत अपनी गाड़ी से उतरे और बच्चों की मदद की, बॉलीवुड एक्टर ने इस पूरे वाकये का जिक्र ट्विटर पर किया है।

ट्विटर पर दी जानकारी 
बीजेपी सांसद ने लिखा कि आज घर से संसद के लिये जा रहा था, रास्ते में बच्चों की चीख-पुकार सुनाई दी, बाहर देखा, तो स्कूल के मासूम बच्चों का स्कूली वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था,
जिसे देखकर खुद को रोक नहीं सका, सभी बच्चों के सुरक्षित उनके घर पहुंचाया।

जाना पहचाना नाम
यूपी के जौनपुर के बरैन निवासी रवि किशन भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं, इसके साथ ही वो बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में भी जाना पहचाना नाम बन चुके हैं, 2014 में कांग्रेस के टिकट पर रवि किशन जौनपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे, हालांकि मोदी लहर में वो हार गये,
फिर 2017 में उन्होने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया, इस बार बीजेपी ने उन्हें योगी आदित्यनाथ की सीट गोरखपुर से चुनावी मैदान में उतारा, और भारी मतों से जीतकर वो संसद पहुंचे।