1.5 लाख में Alto और 2.5 लाख में ऐसे खरीद सकते हैं Swift

अगर आप ट्रू वैल्यू से सेकेंड हेंड कार खरीदते हैं, तो फिर आपको अपनी गाड़ी को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी, जो कि अकसर सेकेंड हेंड कार को लेकर होती है।

अगर आप भी नई कार लेने का प्लान बना रहे हैं, और बीएस-4 और बीएस-6 में से कौन सी खरीदें, इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आपके लिये एक बेहतरीन विकल्प मौजूद है, ये विकल्प हैं सेकेंड हैंड सर्टिफाइड कार का, जी हां, आप एक अच्छी सेकेंड हैंड कार के लिये मारुति सुजुकी के ट्रू वैल्यू का रुख कर सकते हैं, यहां आपको अलग-अलग मॉडल की वारंटी वाली सर्टिफाइड कार मिल जाएगी।

मिलेंगे कार चुनने के कई ऑप्शन 
ट्रू वेल्यू पर आप अपनी पसंद की कार चुन सकते हैं, यहां आपको गाड़ियों की पूरी रेंज मिलेगी, ट्रू वेल्यू पर आपको आल्टो डेढ लाख और वेगनआर 1.75 लाख,
सेलेरियो 2.30 लाख और स्विफ्ट 2.5 लाख रुपये की कीमत तक मिल जाएगी, इसके अलावा भी यहां आपको मारुति सुजुकी की अन्य प्री ओन्ड कार्स मिल जाएगी, इसके अलावा अगर आप शोरुम नहीं जाना चाहते हैं, तो फिर ट्रू वैल्यू के ऐप्प और वेबसाइट पर भी आप गाड़ियों की संपूर्ण रेंज देख सकते हैं।

यहां से कार खरीदने का फायदा
अगर आप ट्रू वैल्यू से सेकेंड हेंड कार खरीदते हैं, तो फिर आपको अपनी गाड़ी को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी, जो कि अकसर सेकेंड हेंड कार को लेकर होती है,
ट्रू वैल्यू आपको सर्टिफाइड कार देगी, इसके साथ ही यहां पर पेपर वर्क भी बेहद आसान है।

जांचा-परखा 
मारुति सुजुकी के इस नये वेंचर में कार को जांचा परखा जाता है, सेकेंड हेंड कार पर भी एक साल की वारंटी और तीन फ्री सर्विस भी मिलेंगी,
ज्यादा जानकारी के लिये आप 53636 पर TRUE लिखकर SMS कर सकते हैं, इसके साथ ही आप 18001021800 पर कॉल भी कर सकते हैं।