अंतरंग पलों को कैमरे में कैद करना युवती को पड़ गया भारी, गंदी साइट पर अपना ही वीडियो देख रह गई सन्न
इस वीडियो की वजह से ना सिर्फ इस प्रेमी जोड़े को बदनाम करने की कोशिश की गई, बल्कि उन्हें अच्छा खासा आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा।
छत्तीसगढ के कांकेर जिले में एक प्रेमी जोड़े ने खुद के निजी पलों को कैमरे में कैद किया था, लेकिन उन्हे ये करना भारी पड़ गया, जब इस जोड़े ने एक पॉर्न साइट पर अपनी वीडियो देखी, तो दोनों के होश उड़ गये, जिसके बाद दोनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की, तो अपराध की एक नई कहानी सामने आई।बदनामी और ब्लैकमेलिंग
बताया जा रहा है कि इस वीडियो की वजह से ना सिर्फ इस प्रेमी जोड़े को बदनाम करने की कोशिश की गई, बल्कि उन्हें अच्छा खासा आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा,
पहले तो इस प्रेमी जोड़े ने मामले को दबाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन फिर थक हारकर पुलिस के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी ।
निजी पलों को कैद किया
पुलिस के मुताबिक कांकेर जिले के प्रेमी जोड़ी ने युवती के मोबाइल फोन से अपने निजी पलों को रिकॉर्ड किया, युवती ने अपने मोबाइल में वीडियो सेव कर रखा था,
इसी दौरान युवती का मोबाइल खराब हो गया, जिसे सुधारने के लिये कोंडागांव जिले केशकाल स्थित एक मोबाइल दुकान में उन्होने दिया, यहीं से उनकी परेशानी की शुरुआत हुई।
ब्लैकमेल का शिकार
पुलिस ने बताया कि युवती के मोबाइल फोन को ठीक करने के दौरान ही मोबाइल शॉप संचालक प्रदीप कुमार ने अश्लील वीडियो देखा, उसने अपने कंप्यूटर में इसे ट्रांसफर कर लिया,
इसके बाद युवती को मोबाइल बना कर दे दिया, कुछ दिनों बाद प्रदीप ने युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया, शुरुआती दौर में युवती ने आरोपी को कुछ पैसे दिये। लेकिन लगातार डिमांड बढने के बाद युवती ने अपने घर वालों को पूरा मामला बता दिया, जिसके बाद परिजनों ने समझदारी से काम लेते हुए पुलिस का सहारा लिया, युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


