मलाइका -अरबाज के बाद अब इस एक्ट्रेस की टूटी शादी, 5 साल में ही इस वजह से अलग होने का फैसला
दीया मिर्जा और साहिल पिछले 11 साल से एक-दूसरे को जानते हैं, दोनों लांग टाइम बिजनेस पार्टनर हैं, साल 2014 में दोनों ने शादी की थी।
पिछले साल बॉलीवुड में कई शादियां हुई, तो कई जोड़ियों के तलाक के भी कई मामले सामने आये, अभी कुछ महीने पहले ही मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की जोड़ी टूट गई, अब इस सूची में खूबसूरत एक्ट्रेस दीया मिर्जा का भी नाम जुड़ गया है, दीया ने सोशल मीडिया के जरिये अपने पति साहिल सांघा से अलग होने की जानकारी दी है। उन्होने बताया कि वो और साहिल आपसी रजामंदी से 11 साल बाद अलग हो रहे हैं।11 साल से एक साथ
दीया और साहिल पिछले 11 साल से एक-दूसरे को जानते हैं, दोनों लांग टाइम बिजनेस पार्टनर हैं, साल 2014 में दोनों ने शादी की थी, ये स्टार कपल अपनी रॉयल वेडिंग को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे थे,
हालांकि शादी के मात्र 5 साल बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।
अलग होने का फैसला
दीया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होने लिखा है कि बीते 11 साल से हम लोग एक-दूसरे के साथ थे, अब हम सहमति से अलग होने का फैसला ले रहे हैं,
हम लोग अच्छे दोस्त रहेंगे और एक-दूसरे को जहां जरुरत होगी, सपोर्ट करते रहेंगे, हमारे रास्ते भले अलग होंगे, लेकिन एक-दूसरे से हर बात साझा करेंगे, हम अपने परिवार और दोस्तों के आभारी हैं, कि उन्होने हमारी भावनाओं को समझा, हमारे फैसले का समर्थन किया, हम दोनों इस मसले पर अब कोई भी कमेंट या बातचीत नहीं करेंगे धन्यवाद।
आखिरी बार संजू में दिखी थी दीया
दीया मिर्जा मिस एशिया पैसिफिक रह चुकी हैं, उन्होने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत रहना है तेरे दिल में... से की थी, वो आखिरी बार राजकुमार हिरानी की फिल्म संजय दत्त की बायोपिक संजू में दिखी थी,
इस फिल्म में उन्होने मान्यता दत्त का किरदार किया था, फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका निभाई थी।
कौन हैं साहिल सांघा
दीया के पति साहिल सांघा डायरेक्टर और को-प्रोड्यूसर के तौर पर जाने जाते हैं, साहिल ने बतौर निर्देशक फिल्म लव ब्रेकअप जिंदगी बनाई थी, बाद में उन्होने सलाम-ए-इश्क के बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया,
दीया और साहिल का अपना प्रोडक्शन हाउस बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट भी है।



