दीया मिर्जा के पति का इनसे चल रहा था चक्कर!, सामने आई तलाक की बड़ी वजह
वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार दीया मिर्या और साहिल की शादी अफेयर की वजह से टूट रही है, बताया जा रहा है कि साहिल सांघा और राइटर कनिका ढिल्लन का अफेयर चल रहा है।
बीते दिन 1 अगस्त को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपनी 5 साल पुरानी शादी तोड़ने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था, उन्होने एक पोस्ट शेयर कर बड़ी डिग्निटी के साथ अपने तलाक के बारे में जानकारी दी थी, इसके बाद आज इस रिश्ते को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है, एक चर्चित एंटरटेनमेंट वेबसाइट का दावा है कि दीया का तलाक उनके पति साहिल सांघा के अफेयर की वजह से हुआ है, खास बात ये है कि रिपोर्ट्स में उस महिला का नाम भी बताया गया है, ये खबर कितनी सच्ची या झूठी है, ये तो पता नहीं, लेकिन वाकई ये हैरान करने वाली खबर है।अफेयर की वजह से टूटी शादी
वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार दीया मिर्या और साहिल की शादी अफेयर की वजह से टूट रही है, बताया जा रहा है कि साहिल सांघा और राइटर कनिका ढिल्लन का अफेयर चल रहा है,
ये वही कनिका ढिल्लन है, जिनकी शादी टूटने की खबर दीया के तलाके के ऐलान के बाद आई है, कंगना की फिल्म जजमेंटल है क्या की राइटर कनिका ने अपने पति प्रकाश कोवेलामुडी से अलग होने का ऐलान कर चुकी हैं, एक ही दिन में दो शादियां टूटने की खबर ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है।
कनिका है वजह
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि साहिल और दीया की शादी टूटने की वजह कनिका है, दीया को उनके पति के एक्सट्रा मैरिटेयल अफेयर की जानकारी मिली,
जिसके बाद उन्होने पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं माने, तो उन्होने अलग होने का फैसला लिया, हालांकि इन खबरों पर ना तो दीया ने कुछ कहा है और ना ही उनके पति ने।
दीया ने पोस्ट किया था
दीया ने अपने तलाक की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था, बीते 11 साल से हम एक-दूसरे के साथ थे, हम सहमति से अलग होने का फैसला ले रहे हैं,


