ट्रंप ने मोदी के बाद इमरान खान को किया कॉल, इस मुद्दे पर दी हिदायत
पीएम मोदी और डोनल्ड ट्रंप के बीच करीब तीस मिनट तक टोलीफोन पर बातचीत हुई, इस दौरान उन्होने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के भारत विरोधी और भड़काऊ बयानों का परोक्ष रुप से जिक्र किया।
अमेरिका राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की, इसके बाद उन्होने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को भी फोन किया, इसकी जानकारी खुद डोनल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके दी, ट्रंप के अनुसारक उन्होने दोनों देशों को जम्मू-कश्मीर में तनाव कम करने की हिदायत दी।एक हफ्ते में दो बार बात
आपको बता दें कि पिछले एक सप्ताह में ये दूसरा मौका है, जब डोनल्ड ट्रंप ने इमरान खान से बातचीत की है, ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा,
मैंने अपने दो अच्छे दोस्त भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से बात की, इन दोनों से व्यापार, सामरिक भागीदारी और सबसे अहम दोनों देशों को कहा है कि वो कश्मीर में तनाव कम करें, हालात मुश्किल है, लेकिन दोनों नेताओं से अच्छी बातचीत हुई है।
मोदी और ट्रंप की बातचीत
सोमवार रात को पीएम मोदी और डोनल्ड ट्रंप के बीच करीब तीस मिनट तक टोलीफोन पर बातचीत हुई, इस दौरान उन्होने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के भारत विरोधी और भड़काऊ बयानों का परोक्ष रुप से जिक्र किया,
पीएम मोदी ने इस बातचीत में कहा कि भारत के खिलाफ हिंसा के लिये इस तरह भड़काना शांति के लिये ठीक नहीं है।
गर्मजोशी से हुई बात
पीएमओ के मुताबिक पीएम मोदी और ट्रंप के बीच गर्मजोशी से बातचीत हुई, इस दौरान दोनों ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की,
पीएम मोदी ने अपनी बातचीत में इसी साल जून में जापान के ओसाका में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन का भी जिक्र किया, तो बिना नाम लिये इमरान खान पर निशाना भी साधा, मोदी ने आतंकवाद और हिंसा मुक्त माहौल के लिये सीमापार से आतंकवाद पर रोक लगाने के महत्व पर बात की।


