6 करोड़ लोगों को मोदी सरकार दे सकती है तोहफा, कभी हो सकता है बड़ा ऐलान

पीएफ की ब्याज दरों को लेकर लंबे समय से वित्त मंत्रालय और श्रम मंत्रालय में सहमति नहीं बन पा रही थी।

नौकरीपेशा लोगों को मोदी सरकार बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी में है, भविष्य निधि खाते पर ज्यादा ब्याज मिलने का रास्ता साफ हो गया है, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2018-19 के लिये पीएफ पर 8.65 फीसदी ब्याज मिलेगा, इसे लेकर वित्त मंत्रालय तैयार हो गया है, श्रम मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के बीच ब्याज दर को लेकर सहमति बन गई  है, वित्त मंत्रालय जल्द ही ब्याज दरों को नोटिफाई कर देगा, इसका सीधा फायदा 6 करोड़ खाताधारकों को मिलेगा, इससे पहले 2017-18 में ब्याज दरें 8.55 फीसदी थी, यानी ब्याद दरों में 0.10 फीसदी का इजाफा होगा।

वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन से क्या होगा 
पीएफ की ब्याज दरों को लेकर लंबे समय से वित्त मंत्रालय और श्रम मंत्रालय में सहमति नहीं बन पा रही थी,
फिक्की के कार्यक्रम में एक न्यूज एजेंसी के रिपोर्टर को केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बताया है कि अब 8.65 फीसदी की दर से पीएफ खाताधारकों को ब्याज मिलेगा, इसे लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

ब्याज क्रेडिट कर दिया जाएगा 
अगले हफ्ते तक ब्याज दरों को नोटिफाई कर दिया जाएगा, नोटिफाई होने के बाद सभी प्रोविडेंट फंड खाताधारकों के लिये खाते में ब्याज क्रेडिट कर दिया जाएगा।
इससे पहले साल 2017-18 में ईपीएफ पर ब्याज दर 8.55 फीसदी थी, ईपीएफओ ने 2016-17 में ईपीएफ पर ब्याज दर घटाकर 8.65 फीसदी कर दिया था, जबकि इससे पहले वित्त वर्ष 2015-16 में ब्याज दरें 8.80 फीसदी थी।

छोटी स्कीमों पर ब्याज
मालूम हो कि 8.65 फीसदी की दर सरकार की अन्य छोटी बचत स्कीमों पर उपलब्ध ब्याज से ज्यादा है, छोटी बचत के स्कीमों के रिटर्न की बेंचमार्किंग मार्केट रेट पर होती है,
ईपीएफओ के 6 करोड़ से ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं, ये संगठन 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रिटायरमेंट सेविंग को मैनेज करता है।