दिग्गज कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल, मंच पर फिसली जुबान, पीएम के लिये कही ऐसी बात
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
हरियाणा में अगले दो महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं, बीजेपी अपना किला मजबूत करने में लगी हुई है।
फरीदाबाद के बल्लभगढ सीट से दो बार कांग्रेस की विधायक रही और पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा की करीबी कही जाने वाली शारदा राठौर बीजेपी में शामिल हो गई, बीजेपी में शामिल होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनका स्वागत किया, शारदा राठौर ने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर और प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया है।फिसल गई जुबान
शारदा राठौर जब पलवल में लोगों को संबोधित कर रही थी, तो उनकी जुबान फिसल गई, उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जगह मनमोहन सिंह बोल दिया,
सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, कोई उनके कांग्रेस प्रेम की बात कर रहा है, तो कोई कुछ और कह रहा है।
किला मजबूत करने में जुटी बीजेपी
आपको बता दें कि हरियाणा में अगले दो महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं, बीजेपी अपना किला मजबूत करने में लगी हुई है, इसी क्रम में शारदा राठौर को पार्टी में शामिल किया गया है,
बीते कुछ महीनों में कई विधायक और पूर्व विधायक दूसरी पार्टियों से बीजेपी में आये हैं, सबसे ज्यादा नुकसान इनेलो को उठाना पड़ा है, 2014 में इनेलो के 19 विधायक जीते थे, लेकिन अब उनके सिर्फ तीन विधायक रह गये हैं।
महिला कांग्रेस की बड़ी नेता
फरवरी 2018 में शारदा राठौर को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था, शारदा शिक्षित होने के साथ-साथ अच्छी वक्ता भी मानी जाती हैं,
वो फरीदाबाद जिले की पहली ऐसी महिला थी, जिन्हें कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर पद दिया गया था, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें
भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक शारदा राठौर की फिसली जुबान— एक खिलाड़ी (@Mani_d_Gamer) August 29, 2019
😂😆 pic.twitter.com/uw9tHsVjQF


