अपनी ही रिवॉल्वर से जान लेने वाले डीसीपी मामले में नया मोड़, इंस्पेक्टर की वजह से दी जान

पुलिस जांच में उनके घर से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें डीसीपी ने अपनी आत्महत्या के लिये एक इंस्पेक्टर समेत दो लोगों को जिम्मेदार बताया है।

हरियाणा के फरीदाबाद में डीसीपी विक्रम कपूर ने अपने घर में ही अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या  कर ली, विक्रम कपूर फरीदाबाद एनआईटी के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) थे, वो फरीदाबाद के सेक्टर-30 स्थित अपने घर में पत्नी के साथ रहते थे, साल 2017 में हरियाणा पुलिस में अपनी सेवा के लिये उन्हें आईपीएस पद पर प्रमोशन मिला था, अगले साल 2020 में वो रिटायर होने वाले थे।

सुसाइड नोट बरामद
पुलिस जांच में उनके घर से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें डीसीपी ने अपनी आत्महत्या के लिये एक इंस्पेक्टर समेत दो लोगों को जिम्मेदार बताया है,
उन्होने सुसाइड नोट में लिखा है कि अब्दुल नाम का एक इंस्पेक्टर अपने पुराने साथी के साथ उन्हें ब्लैकमेल  कर रहा है, जिससे परेशान होकर उन्होने आत्महत्या करने का फैसला लिया है।

पत्नी और बेटा घर में मौजूद 
विक्रम कपूर पुलिस लाइन में अपने आवास पर ही खुद को गोली मार ली, इस सनसनीखेज घटना के समय उनकी पत्नी  बाथरुम में थी,
गोली की आवाज सुनकर वो बाहर निकली और पति को ड्राइंग रुम में खून से लथपथ पड़ा देखा, पति को इस हालत में देखने के बाद उन्होने अपने बेटे को जगाया और पुलिस को सूचना दी। 

दो साल से फरीदाबाद में पोस्टेड 
मालूम हो कि विक्रम कपूर पिछले दो साल से फरीदाबाद में पोस्टेड थे, अगले साल रिटायर होने वाले थे, विक्रम वैसे मूल रुप से अंबाला के रहने वाले थे,
हरियाणा पुलिस में उनकी भर्ती बतौर इंस्पेक्टर हुई थी, फिर प्रमोशन पाकर डीसीपी बने थे, पुलिस उनके आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।