रजत शर्मा ने परममित्र अरुण जेटली को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि, किया बड़ा ऐलान
स्टेडियम का नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा, जिसमें एक स्टैंड का नाम टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम पर रखा जाएगा।
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने मंगलवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अपने पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली के नाम पर रखने का फैसला लिया है, आपको बता दें कि तीन दिन पहले शनिवार को अरुण जेटली का निधन हो गया था, इस स्टेडियम को अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा, फिलहाल डीडीसीए के अध्यक्ष जेटली के करीबी दोस्त चर्चित टीवी पत्रकार रजत शर्मा हैं।12 सितंबर को नामकरण
स्टेडियम का नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा, जिसमें एक स्टैंड का नाम टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम पर रखा जाएगा,
इसकी पहले ही घोषणा की गई थी, डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि ये अरुण जेटली का सहयोग और प्रोत्साहन ही था, जो विराट कोहली, वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा और ऋषभ पंत जैसे अन्य खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया।
समारोह का आयोजन
अरुण जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष भी रहे हैं, उन्हें स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण करने और दर्शक क्षमता बढाने के साथ ही विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रुम बनवाने का भी श्रेय जाता है,
नामकरण समारोह का आयोजन दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में होगा, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री कीरेन रीजीजू भी शामिल होंगे।
करीबी दोस्त थे रजत शर्मा
आपको बता दें कि अरुण जेटली और रजत शर्मा की दोस्ती किसी से छुपी नहीं थी, शनिवार को टीवी शो के दौरान रजत शर्मा ने बताया था कि दोनों की दोस्ती 46 साल पुरानी थी,
वो कोई भी बड़ा फैसला या निर्णय उनसे पूछे या उनसे बिना बात किये नहीं लेते थे, रजत शर्मा ने भावुक होकर कहा था कि आज मैंने अपना मार्गदर्शक और बड़ा भाई खो दिया।
The renaming of Delhi's famous cricket venue will take place on Sept 12 at a function where a Stand of Kotla ground will be named after #TeamIndia captain @imVkohli, as announced earlier. @delhi_cricket— Rajat Sharma (@RajatSharmaLive) August 27, 2019


