गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं गोविंदा, करीबी दोस्तों का बड़ा दावा

गोविंदा पिछले कुछ समय से अजीब बर्ताव कर रहे हैं, उनका व्यवहार काफी हद तक नकारात्मक है, जिसकी वजह से कई डिस्टीब्यूटर उनसे नाराज हैं।

नब्बे के दशक के कॉमेडी किंग और डांसिंग स्टार कहे जाने वाले गोविंदा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, दरअसल उन्हें लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, उनके करीबी मित्र ने मीडिया में बयान दिया है कि फिल्म एक्टर गोविंदा इन दिनों गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके लिये उन्हें तत्काल प्रभाव से इलाज की आवश्यकता है।

मानसिक बीमारी से जूझ रहे 
एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के अनुसार गोविंदा पिछले कुछ समय से अजीब बर्ताव कर रहे हैं, उनका व्यवहार काफी हद तक नकारात्मक है, जिसकी वजह से कई डिस्टीब्यूटर उनसे नाराज हैं,
और उनकी फिल्म रंगीला राजा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है, इतना ही नहीं गोविंदा का दोस्तों के प्रति रवैया भी ठीक नहीं है, वो अपने आगे किसी की नहीं सुनते, इसी वजह से आज अकेले हैं, उनका फिल्म इंडस्ट्री में कोई दोस्त नहीं है और कोई मदद भी करने को तैयार नहीं है।

गोविंदा की प्रतिक्रिया का इंतजार
गोविंदा के इन करीबी लोगों के खुलासे में कितना सच है, ये तो गोविंदा या उनके परिवार के लोग ही बता सकते हैं, जिनकी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है,
हालांकि गोविंदा को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है, लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

राजनीति में भी आये 
मालूम हो कि हिंदी सिनेमा के स्टार गोविंदा ने साल 2004 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी, उन्होने वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे राम नाईक को मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से हराया था,
लेकिन फिर 2009 आते-आते उन्होने राजनीति से विदा ले लिया, और दोबारा फिल्मों में वापसी करने की कोशिश की, हालांकि उन्हें वैसी सफलता नहीं मिली।