7 जोड़े आपत्तिजनक हालत में, 9 महिलाएं कर रही थी ग्राहक का इंतजार, शॉपिंग मॉल में चल रहा था गंदा खेल
पुलिस टीम ने बताया कि छापेमारी के दौरान 7 जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये, जबकि 9 महिलाएं ग्राहक का इंतजार कर रही थी।
हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस ने पालम विहार थाना इलाके के एक शॉपिंग मॉल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है, इस दौरान पुलिस ने 2 युवतियों समेत 15 महिलाओं, 7 ग्राहकों, 1 मैनेजर और स्पा सेंटर के संचालक को गिरफ्तार किया है, जब पुलिस शॉपिंग मॉल स्थित स्पा सेंटर में पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई, आइये विस्तार से बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।पुलिस को गुप्त सूचना
हरियाणा पुलिस को मुखबिर ने गुप्त सूचना दी, पुलिस के अनुसार पालम विहार थाना पुलिस कृष्णा चौक पर गश्त कर रही थी, तभी एक मुखबिर ने उन्हें सूचना दी,
कि अंसल प्लाजा शॉपिंग मॉल में चल रहे एवलोन स्पा सेंटर में वेश्यावृत्ति करवाई जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी, पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर स्पा सेंटर पर छापेमारी की तैयारी करने लगी, पहले एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर वहां भेजा गया, सौदा तय होने के बाद पुलिस वाले ने अपनी टीम को इशारा कर दिया।
आपत्तिजनक हालत में जोड़े
पुलिस टीम ने बताया कि छापेमारी के दौरान 7 जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये, जबकि 9 महिलाएं ग्राहक का इंतजार कर रही थी,
पुलिस के अनुसार पकड़ी गई लड़कियां दिल्ली, तमिलनाडु, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, राजस्थान और तेलंगाना की है, जो दिल्ली और गुरुग्राम में किराये पर रह रही थी।
लड़कियों ने क्या बताया
पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि उनकी ख्वाहिशें काफी ऊंची है, जिन्हें पूरा करने के लिये पैसों की जरुरत होती है,
इसलिये वो कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के लिये देह व्यापार के धंधे में उतर आई, स्पा सेंटर की आड़ में वो इस धंधे से कमाई करती हैं।
एक हजार में कमरा और लड़की
पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि स्पा सेंटर की आड़ में एक हजार रुपये में लड़की और कमरा उपलब्ध कराया जाता है, जिसके बाद पुलिस टीम ने बोगस ग्राहक को दो हजार रुपये का नोट देकर भेजा,
टीम ने मौके से पकड़े गये मैनेजर निरंजन के पास से 10800 रुपये बरामद किये, जिसमें पुलिस द्वारा हस्ताक्षर किया गया नोट भी शामिल था।



