युवक ने पत्नी की अवैध संबंध की वजह से दे दी जान, मां का सनसनीखेज आरोप

शिकायत में मृतक सतबीर की मां ने बताया है कि उसके बेटे की शादी 6 साल पहले हुआ था, सतबीर की पत्नी और बेटा उसकी बातें नहीं सुनता था।

हरियाणा के सोनीपत के राजलूगढी गांव में एक शख्स ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी, परिजनों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिये सिविल अस्पताल भेजा, मृतक की मां उसकी पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिये मजबूर करने का आरोप लगा रही है।

पत्नी की वजह से आत्महत्या 
शिकायत में मृतक सतबीर की मां ने बताया है कि उसके बेटे की शादी 6 साल पहले हुआ था, सतबीर की पत्नी और बेटा उसकी बातें नहीं सुनता था,
मां ने ये भी आरोप लगाया कि उसकी बहू का पड़ोस के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर अकसर पति-पत्नी में झगड़ा होता था।

मारपीट 
सतबीर की मां ने कहा कि जब पत्नी के अवैध संबंध के बारे में सतबीर को पता चला, तो उन्होने अपने ससुराल वालों से बात की, जिस पर बहू के घर वालों ने सतबीर के साथ मारपीट की,
मां ने ये भी कहा कि पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने वाला व्यक्ति भी सतबीर के साथ मारपीट करता था, सतबीर की पत्नी दहेजा मांगने का झूठा केस पुलिस में दे रखी थी, इन्हीं कारणों से सतबीर परेशान था।

मां घर से बाहर गई थी
मृतक की मां किसी काम से घर से बाहर गई थी, उसका बेटा सतबीर घर में अकेले था, जब वो वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था, दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब नहीं खुला,
तो वो अपने पड़ोसी के घर से अपने घर में घुसी, तो देखा, कि सतबीर फंदे से लटक रहा है, जिसके बाद वो रोने चिल्लाने लगी, तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है।