पाक की गीदड़भभकी के बीच मोदी ने बढाया वायुसेना की ताकत, मिलने जा रहा है नया बम, पाक के उड़ा देगा होश

रिपोर्ट के अनुसार जो बम फ्रांस से लिये जा रहे हैं, वो बंकर बस्टर वर्जन हैं, इनकी स्टैंडऑफ रेंज करीब 60 किमी तक होती है।

इंडियन एयरफोर्स की ताकत में और इजाफा होने जा रहा है, वायुसेना को जल्द ही स्पाइस 2000 बम का बंकर बस्टर वर्जन मिल जाएगा, जिसके बाद पाक को मुंहतोड़ जबाव देने में सेना कोई कसर नहीं छोड़ेगी, रिपोर्ट के अनुसार ये बम एयरफोर्स को सितंबर महीने में ही मिल जाएगा, फ्रांस की ओर से मिलने वाले इस बम के लिये भारत ने तीन सौ करोड़ रुपये की डील पर हस्ताक्षर किये हैं, रिपोर्ट्स के अनुसार ये हम काफी आधुनिक और विध्वंसक हैं, जो किसी भी सेना की ताकत को बढा सकता है।

बचेगा नहीं दुश्मन
एक निजी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार जो बम फ्रांस से लिये जा रहे हैं, वो बंकर बस्टर वर्जन हैं, इनकी स्टैंडऑफ रेंज करीब 60 किमी तक होती है,
इनकी खासियत ये है कि इनमें एडऑन किट लगा होता है, इसेके साथ ही ये गिरने के बाद अपने लक्ष्य को खोज कर ध्वस्त करने में माहिर होते हैं, इस बम की मार से दुश्मन का बचना लगभग नामुमकिन होता है।

बालाकोट में इस्तेमाल दूसरा वर्जन
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसी साल फरवरी में भारतीय वायुसेना ने पाक में जो एयरस्ट्राइक किया था, तब बालाकोट स्थित जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिये स्पाइस 2000 बम के ही दूसरे वर्जन का इस्तेमाल किया गया था,
ये इजरायली एम्यूनेशन का भेदक वर्जन था।

पाक की गीदड़भभकी 
भारतीय वायुसेना को ये बम उस समय मिलने जा रहा है, जब अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, वो लगातार भारत को युद्ध की गीदड़भभकियां दे रहा है,
ऐसे समय में वायुसेना को मिले इस बम से निश्चित रुप से उनकी ताकत में इजाफा होगा।