राहुल द्रविड़ की अंडर-19 और इंडिया ए कोच पद से होगी छुट्टी, इन्हें मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
सूत्रों का दावा है कि राहुल द्रविड़ की जगह ये जिम्मेदारी सितांशु कोटक और पारस महाम्ब्रे को दी जा सकती है, इसके लिये तैयारी भी करीब-करीब पूरी कर ली गई है।
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान राहुल द्रविड़ को हाल ही में नेशनल क्रिकेट अकादमी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है,अब द्रविड़ से अंडर-19 और इंडिया ए के मुख्य कोच की जिम्मेदारी ली जा सकती है, सूत्रों का दावा है कि राहुल की जगह ये जिम्मेदारी सितांशु कोटक और पारस महाम्ब्रे को दी जा सकती है, इसके लिये तैयारी भी करीब-करीब पूरी कर ली गई है।
इंडिया ए की जिम्मेदारी
सितांशु कोटक को इंडिया ए टीम का मुख्य कोच बनाया जा सकता है, सितांशु ने अपने 130 फर्स्ट क्लास मैचों के करियर में 41.76 के औसत से रन बनाये हैं,
साथ ही 70 विकेट भी हासिल किये हैं, वो सौराष्ट्र टीम के कप्तान भी रह चुके हैं, रमेश पोवार को इंडिया ए को गेंदबाजी कोच बनाया जा सकता है, वहीं फिल्डिंग कोच की जिम्मेदारी टी दिलीप को दी जा सकती है।
अंडर-19 कोच पद
पारस महाम्ब्रे को अंडर -19 का कोच बनाया जा सकता है, पारस पहले भी राहुल द्रविड़ के साथ काम कर चुके हैं, उन्होने 91 फर्स्ट क्लास मैच खेलकर 284 विकेट हासिल किये हैं,
द्रविड़ के कोचिंग स्टाफ के सदस्य रहे ऋषिकेश कानितकर और अभय शर्मा भी पारस महाम्ब्रे का साथ देंगे।
युवा खिलाड़ियों को तराशा
राहुल द्रविड़ के कोचिंग कार्यकाल में इंडिया ए और अंडर-19 की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, द्रविड़ की देख-रेख में कई युवा खिलाड़ियों को आगे बढने का मौका मिला,
और वो टीम इंडिया में भी जगह बनाने में सफल रहे, तो कईयों ने आईपीएल में अपने जौहर दिखाये।



