भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ने गुपचुप की शादी, कभी 3 मैचों के लिये हुआ था सस्पेंड
संदीप वॉरियर इंडिया ए के सदस्य हैं, वो श्रीलंका और वेस्टइंडीज दौरे पर भी गये थे, जहां उन्होने अच्छा प्रदर्शन किया था।
आईपीएल में केकेआर और रणजी ट्रॉफी में केरल के लिये खेलने वाले तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर ने शादी रचा ली है, संदीप वॉरियर की शादी की तस्वीरें कोलकाता नाइट राइडर्स के ट्विटर हैंडल से भी पोस्ट हुई है, संदीप ने ऑर्थि कस्तूरीराज से शादी की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।इंडिया ए के सदस्य
आपको बता दें कि संदीप वॉरियर इंडिया ए के सदस्य हैं, वो श्रीलंका और वेस्टइंडीज दौरे पर भी गये थे, जहां उन्होने अच्छा प्रदर्शन किया था,
युवा गेंदबाज अपनी रफ्तार और बाउंसर के लिये भी जाने जाते हैं, आईपीएल 2019 में उन्हें कोलकाता ने 3 मैचों में मौका दिया था, तब उन्होने 7.08 की शानदार इकॉनमी रेट से 2 विकेट हासिल किये थे।
सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में हैट्रिक
संदीप वॉरियर ने रणजी ट्रॉफी 2018-19 में 10 मैचों में 44 विकेट झटके थे, इसके साथ ही विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होने 6 मैचों में 12 विकेट झटके थे, सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में उन्होने हैट्रिक भी लिया था,
जिसके बाद उन्हें आईपीएल में भी खेलने का मौका मिला, संदीप को केकेआर में युवा गेंदबाज कमलेश नागरकोटी के चोटिल होने पर शामिल किया गया था।
तीन मैचों के लिये सस्पेंड
अगस्त 2018 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान संदीप वॉरियर को तीन मैचों के लिये सस्पेंड किया गया था, दरअसल संदीप उन 5 खिलाड़ियों में शामिल थे,
जिन्होने केरल के कप्तान सचिन बेबी का विरोध किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन मैचों के लिये सस्पेंड किया गया था।


