सुषमा स्वराज के बाद बॉलीवुड से आई दुखद खबर, गमगीन दिखे ऋतिक रोशन, तो फूट-फूट कर रोई बहन सुनैना
ऋतिक के चाचा राजेश रोशन भी नजर आये, सुनैना नाना के गुजर जाने से बेहद दुखी थी, वो बीच सड़क पर ही फूट-फूट कर रोने लगी।
बॉलीवुड के चर्चित फिल्ममेकर राकेश रोशन के ससुर और ऋतिक रोशन के नाना जे ओम प्रकाश को निधन हो गया है, उन्होने बुधवार सुबह आखिरी सांस ली, मालूम हो कि जे ओम प्रकाश 93 साल के थे। उनके अंतिम संस्कार में रोशन परिवार के अलावा कई करीबी दोस्त और रिश्तेदार पहुंचे। उनका दाह संस्कार पवन हंस विले पारले (वेस्ट) में दोपहर करीब साढे बारह बजे किया गया।अंतिम यात्रा में शामिल
शव यात्रा के दौरान बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन नाती होने का फर्ज निभाते नजर आये, उनके चेहरे पर नाना को खोने का साफ दुख नजर आ रहा था,
इस दौरान उनकी बहन सुनैना रोशन अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके, नाना के चले जाने के दुख में वो फूट-फूट कर रोती नजर आई।
राकेश रोशन ने दिया कंधा
चर्चित फिल्ममेकर राकेश रोशन ने अपने ससुर को अंतिम यात्रा के दौरान कंधा भी दिया, तो ऋतिक के चाचा राजेश रोशन भी नजर आये, सुनैना नाना के गुजर जाने से बेहद दुखी थी,
वो बीच सड़क पर ही फूट-फूट कर रोने लगी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें चुप कराया।
सुषमा स्वराज का निधन
आपको बता दें कि बीती देर शाम बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का भी निधन हो गया, जिनका दिल्ली में आज अंतिम संस्कार हुआ,
पूर्व मंत्री के अंतिम संस्कार में भी दिग्गजों का मेला लगा, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।


