ऑर्टिकल 370 पर कांग्रेस में दो फाड़, सोनिया गांधी के करीबी नेता ने सरकार का किया समर्थन
मोदी सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस में भी दो फाड़ दिख रहा है, जर्नादन द्विवेदी के अलावा रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह ने भी कांग्रेस से अलग अपनी राय जाहिर की है।
मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के बारे में ऑर्टिकल 70 की समाप्ति की सिफारिशों के साथ की तीन ऐतिहासिक घोषणाएं की, कांग्रेस संसद में इस मुद्दे का विरोध कर रही है,लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के करीबी कहे जाने वाले जर्नादन द्विवेदी ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, उन्होने कहा कि मेरे राजनीतिक गुरु राम मनोहर लोहिया इस ऑर्टिकल के खिलाफ थे, भले देर से ही सही, इतिहास की एक गलती को अब दुरुस्त किया गया है, मैं इसका स्वागत करता हूं।
दो फाड़ कांग्रेस
आपको बता दें कि मोदी सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस में भी दो फाड़ दिख रहा है, जर्नादन द्विवेदी के अलावा रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह ने भी कांग्रेस से अलग अपनी राय जाहिर की है।
हालांकि उनसे एक शख्स ने पूछा भी, कि आप तो कांग्रेसी हैं, तो इ स पर उन्होने कहा मैं एक हिंदुस्तानी हूं।
आप और बसपा का भी समर्थन
मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करने वाले बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी ने भी सरकार के इस फैसले पर समर्थन किया है,
राज्यसभा में बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि वो इस फैसले पर सरकार के साथ हैं और बिल के सपोर्ट में वोट करेंगे, वहीं आप संयोजक केजरीवाल ने भी ट्वीट कर समर्थन का ऐलान किया।
जम्मू-कश्मीर केन्द्र शासित
आपको बता दें कि मोदी सरकार ने ऑर्टिकल 370 हटाने के साथ ही जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांट दिया, उन्होने जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग कर केन्द्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया,
जम्मू-कश्मीर में अब विधानसभा तो होगा, लेकिन राज्यपाल का दखल बढ जाएगा।



