ऑर्टिकल 370 पर सरकार के समर्थन में आए केजरीवाल, कुमार विश्वास और कपिल मिश्रा ने धो डाला
अरविंद केजरीवाल ने इस बार सरकार के फैसले के समर्थन में ट्वीट किया है, उन्होने लिखा सरकार के इस कदम से राज्य का भला होगा।
जम्मू-कश्मीर पर सरकार के बड़े फैसले के बाद अब सोशल मीडिया पर इसकी गूंज सुनाई देने लगी है, धुर विरोधी भी सरकार के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं,तो कुछ साथी भी हाथ छुड़ाकर किनारे खड़े हो गये हैं। बसपा, बीजेडी और आम आदमी पार्टी ने सरकार के इस फैसले का स्वागत और समर्थन किया है, तो जदयू ने मामले से किनारा कर लिया है।
केजरीवाल का ट्वीट
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम ज्यादातर मुद्दों पर मोदी के खिलाफ खुलकर बयानबाजी करते हैं, उन्होने सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे,
लेकिन इस बार उन्होने सरकार के फैसले के समर्थन में ट्वीट किया है, उन्होने लिखा सरकार के इस कदम से राज्य का भला होगा, केजरीवाल ने लिखा, जम्मू-कश्मीर पर सरकार के निर्णय का हम समर्थन करते हैं, हम उम्मीद करते हैं कि ये फैसला राज्य में शांति और विकास में सहायक होगा।
कुमार का सीधा हमला
केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद कविराज डॉ. कुमार विश्वास ने उन पर सीधा हमला बोला, कुमार ने नाम ना लिखते हुए भी बहुत कुछ कम दिया, उन्होने लिखा, दिल पर चट्टान रख कर ट्वीट कर रहे हो ना बौने,
हमने जब सेना के समर्थन में वीडियो बनाया तब तो अपने घर पर पालित अमानती कुत्तों से हमको घेर कर मारने की कह रहे थे, अब क्या हुआ, चादर फटी तो प्रसाद लूटने आ गये सबूत मांगने वाले, इतिहास का कूड़ेदान हर दगाबाज देशद्रोही की प्रतीक्षा में है।
कपिल मिश्रा का ट्वीट
कभी आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे करावल नगर विधायक ने भी केजरीवाल के ट्वीट को री-ट्वीट कर निशाना साधा, उन्होने लिखा
Pakistan & ISI is clueless
They have no idea how to react
ISI के इशारे पर नाचने वाले
सेना पर सवाल उठाने वाले
भारत तेरे टुकड़े होंगे चिल्लाने वाले
अफ़ज़ल गुरु को बाप बताने वाले
बटला हाउस पर उंगली उठाने वाले
दुई कोड़ी के बौने घुँघरू सेठ का ट्वीट
Game Over for Anti Nationalist.



