सुषमा स्वराज- कुमार विश्वास ने खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि, तो सानिया ने कही भावुक करने वाली बात
भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने भी ट्वीट कर भावुक कर देने वाली बात कही है।
बीजेपी की कद्दावर नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली के एम्स अस्पताल में बीती रात निधन हो गया, पूर्व मंत्री 67 साल की थीं, उनके अचानक चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है,राजनीति से लेकर खेल जगत और फिल्मी दुनिया के लोग भी शोक जाहिर कर रहे हैं, भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने भी ट्वीट कर भावुक कर देने वाली बात कही है।
सानिया का ट्वीट
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर लिखा, अपनी प्रिय सुषमा स्वराज जी के इस तरह जाने से हैरान हूं,
उनके मार्गदर्शन में गर्ल चाइल्ड अभियान में बतौर ब्रांड एंबेसडर काम करके मैं खुद को सम्मानित महसूस करती हूं, मैं उनके साथ अपनी निजी रिश्तों को हमेशा संभालकर रखूंगी, RIP मैम।
कुमार विश्वास ने क्या लिखा
राजनीति में हाशिये पर चल रहे कवि कुमार विश्वास ने भी शब्दों की जादूगरी दिखाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी, उन्होने लिखा भारत की राजनैतिक श्री अनंत में विलुप्त हो गई!
जनभाषा की संसदीय सुषमा समाप्त सुषमा समाप्त हो गई! व्यक्तित्व आभा का एक युग जीकर हमारे समय की शीर्षतम विदूषी, अटल जी के बाद की सर्वाधिक संतुलित और सम्मोहक संसदीय वक्ता की वाणी ने विराम ले लिया! ईश्वर की आलोक सभा में पदभार संभालो सुषमा स्वराज दी।
लंबे समय से बीमार थी
मालूम हो कि पूर्व मंत्री पिछले तीन सालों से स्वास्थ्य वजहों से परेशान थी, 2016 में दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका गुर्दा रोपण हुआ था, स्वास्थ्य वजहों से ही उन्होने पिछले साल ऐलान किया था,
कि वो 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, इसके साथ ही मोदी सरकार टू में भी शामिल होने से उन्होने मना कर दिया था।



