राष्ट्रवादी कुमार विश्वास ने अपनी कविता से लोगों की आंखें कर दी नम, स्वतंत्रता दिवस से पहले वीडियो मचा रही धूम

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
शहीदों के नाम कवि डॉ. कुमार विश्वास की ये कविता संवेदनाओं से भरी हुई है, कुमार ने वैसे तो इस कविता को कई मंचों से सुनाया है।

देश कल आजादी की 73वीं सालगिरह मनाएगा, हर तरफ आजादी के तराने गाये जाएंगे, स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर संग्राम के सेनानियों को याद किया जाएगा, सरकारी विभागों, प्राइवेट संस्थानों और स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, तिरंगा फहराया जाएगा, इस खास मौके पर राष्ट्रवादी कवि कुमार विश्वास की एक कविता यू-ट्यूब पर तेजी से वायरल  हो रही है।

शहीदों के नाम कविता 
शहीदों के नाम कवि डॉ. कुमार विश्वास की ये कविता संवेदनाओं से भरी हुई है, कुमार ने वैसे तो इस कविता को कई मंचों से सुनाया है, लेकिन इस कार्यक्रम में जैसे ही उन्होने ये कविता सुनाई,
वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई, कुछ लोग अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और उनकी आंखें छलछला गई।

सोशल मीडिया पर वायरल 
आपको बता दें कि कवि कुमार विश्वास का या वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, कुमार ने इस वीडियो को बीते साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यू-ट्यूब पर अपलोड किया था,
इस वीडियो को अब तक 45 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

राष्ट्रवादी कवि
कवि कुमार विश्वास की छवि एक राष्ट्रवादी व्यक्ति की है, हाल ही में जम्मू-कश्मीर से ऑर्टिकल 370 हटाये जाने के फैसले का उन्होने खुलकर समर्थन किया था, और सेना का उत्साह बढाने के लिये कई ट्वीट किये थे,
वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें