ट्रंप के यू-टर्न पर शब्दों से खेल कर गये कविराज कुमार विश्वास, ब्लूचिस्तान भी छीनवा देंगे

ट्रंप और मोदी के संयुक्त बयान के बाद कुमार विश्वास ने शब्दों की जादूगरी दिखाते हुए इमरान खान को लताड़ लगाई है।

पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिये रविवार को फ्रांस पहुंचे, जहां पर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच सोमवार को कश्मीर समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई, इसके बाद दोनों ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेस किया, इस दौरान दोनों के बीच याराना भी दिखा।

कश्मीर द्विपक्षीय मामला 
प्रेस को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कश्मीर मसले पर पीएम मोदी से बात हुई, उन्होने भरोसा दिलाया है कि सब ठीक है,
तो नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और पाक के बीच कई द्विपक्षीय मसले हैं, इमरान खान के जीतने के बाद मैंने उन्हें फोन किया था, तो हम इस बात पर सहमत हुए थे, कि हम गरीबी और दूसरी समस्याओं के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे।

तीसरे देश को कष्ट नहीं देंगे 
पीएम मोदी ने ये भी कहा कि भारत और पाक के सभी मसले द्विपक्षीय और आपसी हैं, हम इन मसलों पर किसी तीसरे देश को कष्ट नहीं देना चाहते, 1947 से पहले हम एक ही देश थे,
मैं उम्मीद करता हूं कि बातचीत से सभी मुद्दे सुलझाये जा सकते हैं। आपको बता दें कि कश्मीर से ऑर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद से पाक बौखलाया हुआ है, पाक ने अमेरिका समेत कई देशों से दखल देने की मांग की थी, लेकिन कोई भी देश खुलकर पाक की मदद को तैयार नहीं है।

कुमार विश्वास ने ली चुटकी 
ट्रंप और मोदी के संयुक्त बयान के बाद कुमार विश्वास ने शब्दों की जादूगरी दिखाते हुए इमरान खान को लताड़ लगाई है, उन्होने ट्विटर पर लिखा है,
ये मोदी और ट्रंप दोनों मिलकर तुम्हारा वो ही बना रहे हैं इमरान खान साहब, जो तुम समझ रहे हो, कहा था ना ज्यादा टांग मत अड़ाओ, ये बड़े साडों का खेल है, ग्रामसिंहों का नहीं, फालतू की सहभागिता ब्लूचिस्तान छिनवा देगी।