चिदंबरम की गिरफ्तारी पर कुमार विश्वास ने कही बड़ी बात, शब्दों से खेल कर गये कविराज

यूपीए सरकार के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई को सरकार का तोता कहा था, यूपीए सरकार में पी चिदंबरम गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय जैसे अहम विभाग संभाल चुके हैं।

INX मीडिया घोटाला मामले में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सीबीआई ने कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया है, इससे पहले जमकर ड्रामा हुआ, दिल्ली उच्च न्यायालय ने चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी, इसके बाद वो गायब हो गये,
सीबीआई और ईडी की टीम उन्हें तलाशते हुए उनके दिल्ली स्थित जोरबाग आवास पर पहुंची, वहां नहीं मिलने पर नोटिस चिपकाया, जिसके बाद शाम को अचानक पूर्व मंत्री कांग्रेस मुख्यालय में प्रकट हुए उन्होने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा, फिर वापस घर चले गये, जहां से सीबीआई की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, अब इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कवि कुमार विश्वास ने तंज कसा है।

कुमार विश्वास का ट्वीट
आम आदमी पार्टी में साइडलाइन चल रहे कवि डॉ. कुमार विश्वास ने इस पर ट्वीट किया है, उन्होने ट्विटर पर लिखा है, Moral of the story- 'तोता' कभी किसी का नहीं होता!
कुमार ने इस ट्वीट में कहीं पी चिदंबरम या आईएनएक्स मामले का जिक्र नहीं किया है, लेकिन उनका सीधा इशारा इसी केस की ओर है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था तोता
आपको बता दें कि यूपीए सरकार के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई को सरकार का तोता कहा था, यूपीए सरकार में पी चिदंबरम गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय जैसे अहम विभाग संभाल चुके हैं,
बीते दिन लगातार हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा, राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी तक ने उनका बचाव किया और सरकारी जांच एजेंसी पर निष्पक्ष नहीं होने का आरोप लगाया।

चिदंबरम की सफाई
गिरफ्तारी से पहले सफाई देते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि लोकतंत्र की बुनियाद स्वतंत्रता है, संविधान का सबसे अहम ऑर्टिकल 21 है, जो जीवन और स्वतंत्रता की गारंटी देता है,
अगर इनमें से एक को चुनने का विकल्प दिया जाए, तो मैं बेहिचक स्वतंत्रता का चयन करुंगा, चिदंबरम ने कहा कि पिछले 24 घंटों में जो कुछ भी हुई, उससे लोगों को चिंता हुई और भ्रम की स्थिति पैदा हुई है।