श्रेयस अय्यर को मिला शानदार प्रदर्शन का ईनाम, बीसीसीआई ने कप्तान बनाने का किया ऐलान

बीसीसीआई के सीनियर चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिये इंडिया ए टीम की घोषणा की।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाले सीरीज के लिये इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है, 5 मैचों की इस सीरीज में पहले तीन वनडे के लिये मनीष पांडे टीम के कप्तान होंगे, जबकि आखिरी दो वनडे के कप्तान अय्यर होंगे, बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है, ये सीरीज इस महीने के आखिर में तिरुवनंतपुरम में खेली जाएगी।

पांच मैचों के लिये ऐलान
बीसीसीआई के सीनियर चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिये इंडिया ए टीम की घोषणा की,
5 मैचों की सीरीज के पहले तीन मैचों के लिये मनीष पांडे को और आखिरी दो मैचों के लिये श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है।

दो मैचों में दो अर्धशतक
इंडिया ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच 5 मैचों की सीरीज की शुरुआत 29 अगस्त से तिरुवनंतपुरम के स्पोर्ट्स हब मैदान में होगी,
श्रेयस अय्यर ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दो मैचों में दो अर्धशतक लगाये थे, जबकि मनीष पांडे टी-20 टीम का हिस्सा थे।

पहले तीन मैचों के लिये इंडिया ए टीम
मनीष पांडे (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, अनमोलप्रीत सिंह, नीतीश राणा, रिकी भुई, ईशान किशन (विकेटकीपर), विजय शंकर, शिवम दूबे, क्रुणाल पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेन्द्र चहल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद और दीपक चाहर।
आखिरी दो मैचों के लिये टीम - श्रेयस अय्यर (कप्तान), शुभमन गिल, प्रशांत चोपड़ा, अनमोलप्रीत सिंह, रिकी भुई, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा, विजय शंकर, शिवम दूबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे और ईशान पोरेल।