घर में घिरे इमरान खान, मरियम के बयान से खलबली, ट्रंप को भी लपेटा
मरियम ने कहा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कश्मीर के मुद्दे पर मध्यस्थता की बात कहकर इमरान खान को सिर्फ बेवकूफ बनाया।
मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से ऑर्टिकल 370 हटाने का ऐलान कर दिया, जिससे सोशल मीडिया से लेकर पाकिस्तान तक में खलबली मची हुई है, एक तरफ लोग सरकार के फैसले की खुलकर तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोगों को सरकार का फैसला नागवार भी गुजरा है, पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों ने पीएम इमरान खान पर निशाना साधा है, तो इमरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने इस मामले को उठाने की योजना बना रहे हैं।भड़की मरियम नवाज
पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज इस फैसले से बौखला गई,
उन्होने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कश्मीर के मुद्दे पर मध्यस्थता की बात कहकर इमरान खान को सिर्फ बेवकूफ बनाया, पाकिस्तानी पीएम ये अंदाजा लगाने में नाकाम रहे कि भारत क्या प्लानिंग कर रहा है।
इमरान को खरी-खोटी
मरियम ने इमरान खान को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि भारत की प्लानिंग का अनुमान लगाने में इमरान बिल्कुल नाकाम रहे, डोनल्ड ट्रंप आपको मूर्ख बनाते रहे,
और आप बनते रहे, आपको समझ ही नहीं आया, कि सरहद पार की सरकार कश्मीर पर क्या करने जा रही है, आप या तो भारत की तैयारियों से बेखबर रहे, या उसका हिस्सा थे।
ट्रंप ने मध्यस्थता की पेशकश की थी
मालूम हो कि हाल ही में इमरान खान अमेरिका दौरे पर गये थे, जहां उन्होने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी,
जिसके बाद ज्वाइंट स्टेटमेंट में ट्रंप ने कश्मीर को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया था, उन्होने कहा कि मोदी ने उनसे कश्मीर पर मध्यस्थता करने को कहा था, हालांकि भारत सरकार ने ट्रंप के दावों को सिरे से खारिज किया, और कहा कि ये दो देशों का आंतरिक मामला है, इसमें तीसरे की जरुरत नहीं है।


