महबूबा मुफ्ती की बेटी ने अमित शाह को लिखा लेटर, कही ऐसी बात, हो रही खूब चर्चा
इससे पहले भी पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी ने व्हाट्सएप्प पर अपना बयान जारी कर कहा था कि 2 दिन से उन्हें हिरासत में रखा गया है।
कश्मीर घाटी से ऑर्टिकल 370 हटाये 12 दिन हो चुके हैं, लेकिन कई पार्टियों के नेता अभी भी नजरबंद हैं, दो पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को भी हिरासत में रखा गया है, महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा जावेद ने एक वॉयस मैसेज जारी किया है, जिसमें वो कह रही हैं कि उन्हें भी हिरासत में लिया गया और धमकी दी गई हैं कि अगर उसने दोबारा मीडिया से बात की, तो इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे, इल्तिजा ने बताया कि उन्होने गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखकर स्पष्टीकरण मांगा है।गृह मंत्री को लेटर
महबूबा मुफ्ती की बेटी ने अमित शाह को जो पत्र लिखा है, उसमें कहा है कि आज जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो कश्मीरियों को जानवरों की तरह घर में कैद किया गया है,
उन्हें बुनियादी मानवाधिकारों से वंचित किया गया है।
मीडिया से बात की
इल्तिजा ने जो वॉयस मैसेज जारी किया है, उसमें उन्होने कहा है कि मुझे भी हिरासत में लिया गया और कहा गया कि ऐसा इसलिये किया गया, क्योंकि मैंने मीडिया से बात की थी,
कि उस भयावह कर्फ्यू लगाने जाने के बाद से कश्मीरियों को क्या सहना पड़ रहा है, मुझे धमकाया गया, कि अगर मैंने दोबारा मीडिया से बात की, तो मुझे परिणाम भुगतने पड़ेंगे, मेरे साथ अपराधी की तरह बर्ताव किया जा रहा है, मुझ पर लगातार नजर रखी जा रही है, जिन कश्मीरियों ने भी आवाज उठाई है, उन्हें जान का खतरा महसूस हो रहा है।
हिरासत में रखा गया
इससे पहले भी पूर्व सीएम की बेटी ने व्हाट्सएप्प पर अपना बयान जारी कर कहा था कि 2 दिन से उन्हें हिरासत में रखा गया है, यहां ऐसे हालात कर दिये गये हैं,
कि किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है, मास हाउस अरेस्ट किया गया है, मैं चाहती हूं कि मीडिया को पता चले कि यहां क्या हो रहा है, चल क्या रहा है। हमारे गृह मंत्री संसद में बोल रहे हैं, कि फारुक अब्दुल्ला और बाकी नेताओं को नजरबंद नहीं किया गया है, बिल्कुल किया गया है, सज्जाद लोन, इमरान अंसारी, मेरी मां और उमर अब्दुल्ला को हिरासत में रखा गया है।


