BSF जवान ने खोले राज, पाकिस्तान से पैदल लौटे थे मीका सिंह, बॉर्डर पार करते ही लगाये नारे, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
पाकिस्तान से लौटने  के बाद मीका की खूब आलोचना हो रही है, उन्होने इस पूरे मामले पर अब तक चुप्पी साध रखी थी।

इसी महीने 8 अगस्त को पाकिस्तान के कराची के एक शादी समारोह में कार्यक्रम कर विवादों में आये बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीका सिंह अब जोर-जोर से भारत माता की जय का नारा लगाते दिखे, सोशल मीडिया पर मीका का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो अटारी बॉर्डर का है, बताया जा रहा है कि 9 अगस्त को जब मीका सिंह वाघा से अटारी बॉर्डर की ओर पैदल आ रहे थे, तो उन्होने वहां भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगाये।

वीडियो पोस्ट
पाकिस्तान से लौटने  के बाद मीका की खूब आलोचना हो रही है, उन्होने इस पूरे मामले पर अब तक चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब उन्होने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है,
जिसमें वो लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं, हालांकि इस वीडियो के बाद भी लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।

मीका पर प्रतिबंध
आपको बता दें कि पाकिस्तान के शादी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाई सिंगिंग और एक्टिंग ने उन पर हमेशा के लिये प्रतिबंध लगा दिया है,
मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से ऑर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में तल्खी आ गई है, बौखलाया पाकिस्तान हर जगह मदद मांगता फिर रहा है, लेकिन कोई भी उसकी मदद को तैयार नहीं है।

बीएसएफ जवान ने बताया सच
एक बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि 5 अगस्त को ऑर्टिकल 370 के फैसले के बाद पाक ने भारत के साथ ट्रांसपोटेशन बंद कर दिया,
जिसके बाद 9 अगस्त को मीका सिंह वाघा से अटारी की तरफ पैदल आये, वो वहां मौजूद लोगों को देखते ही जोर-जोर से भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगाने लगे, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें