इस दिग्गज ने छो़ड़ा आईपीएल, भारत-पाक टीम के बन सकते हैं कोच
टीम इंडिया के नये कोच का फैसला कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की 3 सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति लेगी।
किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच माइक हेसन ने पद से इस्तीफा दे दिया है, हेसन ने गुरुवार को ट्विटर पर इस बात का ऐलान किया, वो सिर्फ 10 महीने ही इस टीम के कोच रहे, अब उऩका नाम कई देशों की क्रिकेट टीम के कोच पद के लिये चल रहा है, टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिये भी उन्होने आवेदन कर रखा है, इसके साथ ही पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका टीम के कोच पद भी खाली हैं, इनमें से किसी देश की जिम्मेदारी उन्हें मिल सकती है।टीम इंडिया के कोच बनने की दौड़ में
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माइक हेसन का नाम टीम इंडिया के मुख्य कोच के दावेदारों में आखिरी तीन में शामिल है, इसके साथ ही पाक बोर्ड ने मिकी आर्थर का कार्यकाल नहीं बढाया है,
तो उस टीम के कोच बनने के दावेदार भी हेसन हैं, टीम इंडिया के कोच पद के लिये अगले सप्ताह इंटरव्यू होने हैं, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है, कि रवि शास्त्री के अलावा टॉम मूडी और माइस हेसन रेस में बचे हैं, नये कोच का ऐलान 15 अगस्त के आस-पास होगा।
अब तक 4 विदेशी कोच
टीम इंडिया के नये कोच का फैसला कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की 3 सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति लेगी, अगर माइक हेसन को मौका दिया जाता है,
तो वो इस पद पर पहुंचने वाले पांचवें विदेशी और दूसरे कीवी होंगे, उनसे पहले जॉन राइट (न्यूजीलैंड), ग्रेग चैपल (ऑस्ट्रेलिया), गैरी कर्स्टन (दक्षिण अफ्रीका) और डंकन फ्लेचर (जिम्बॉब्बे) टीम इंडिया के कोच रह चुके हैं।
पंजाब से अलग
माइक हेसन ने किंग्स इलेवन पंजाब से अलग होने के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा, मैंने पंजाब फ्रेंचाइजी के साथ अपने समय का काफी आनंद लिया,
मुझे कोच की जिम्मेदारी देने के लिये धन्यवाद देता हूं, हालांकि मुझे दुख रहेगा, कि हमने इस साल जो काम किया उसे आगे नहीं बढा पाएंगे, मुझे यकीन है कि सफलता उनसे ज्यादा दूर नहीं है, मैं उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनाएं देना चाहता हूं।
न्यूजीलैंड के कामयाब कोच
हेसन पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हॉज के जाने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की कोचिंग संभाली थी, उनका दो साल का करार था, लेकिन बीच में ही उन्होने छोड़ दिया,
पंजाब के कोच बनने से पहले माइक हेसन न्यूजीलैंड के कोच थे, उनके मार्गदर्शन में टीमे ने अच्छी कामयाबी हासिल की, 2015 आईसीसी विश्वकप में टीम फाइनल तक पहुंची थी, तब हेसन ही कोच थे।



