कश्मीरियों पर मोदी मेहरबान, 8 लाख लोगों के खाते में पहुंचे इतने हजार रुपये, पढिये पूरी खबर

ऑर्टिकल 370 में संशोधन के बाद अब पैसा भेजने के काम में तेजी आएगा, क्योंकि अब वहां का शासन सीधे केन्द्र से चल रहा है।

करीब सवा करोड़ आबादी वाले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर मोदी सरकार मेहरबान है, 8 लाख परिवारों के बैक खाते में केन्द्र सरकार ने 4-4 हजार रुपये भेजे हैं, ये पैसा ऑर्टिकल 370 में संशोधन से पहले भी भेज दिया गया था, सरकार ने ये पैसा इसलिये भेजा है, ताकि वहां के किसान बिना कर्ज लिये खेती कर सकें, जल्द ही दो-दो हजार रुपये और खाते में डाले जाएंगे, ये रकम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत भेजी गई है, विशेषज्ञों का कहना है कि ऑर्टिकल 370 में संशोधन के बाद अब पैसा भेजने के काम में तेजी आएगा, क्योंकि अब वहां का शासन सीधे केन्द्र से चल रहा है।

कृषि पर निर्भर
जम्मू-कश्मीर की करीब 80 फीसदी जनसंख्या खेती-बाड़ी पर ही निर्भर है, केसर की खेती के लिये तो ये पूरी दुनिया में मशहूर है, साथ ही सेब के बागान हैं,
इसके अलावा धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, दलहन और कपास की भी खेती होती है, यहां बड़े पैमाने  पर फूलों की खेती होती है, लद्दाख में चने की खेती होती है, पीएम ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि सभी योजनाओं का लाभ जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिलेगा, इस संदेश से पहले ही उनकी सरकार वहां के किसानों को काफी पैसा जारी कर चुकी है।

कहां कितनी रकम
सबसे ज्यादा फायदा बारामूला, कुपवाड़ा, पूंछ और पुलवामा के लोगों को मिला है, अब राज्य के दूसरे हिस्सों की तरह जम्मू-कश्मीर के भी किसानों को सम्मान निधि की तीसरी किश्त का पैसा खाते में भेजने की तैयारी हो रही है,
कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक 8 अगस्त तक सबसे ज्यादा 77038 लोगों को कुपवाड़ा में लाभ मिला है, बारामूला में 75391 लाभार्थी हैं, बडगांव में 63392, जम्मू में 57095 और पुलवामा में 38592 लोगों को लाभ मिला है।

सबसे कम लाभ लेने वाले क्षेत्र
किसी भी स्थान के किसानों  को पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा तब मिलता है, जब वहां की राज्य सरकार क्षेत्र के किसानों का ब्यौरा भेजती है,
जहां से कम किसानों का ब्योरा भेजा गया है, वहां के बहुत कम किसानों को फायदा मिला, जैसे लेह लद्दाख में सिर्फ 4878, कारगिल में 7782 लोगों को लाभ मिला है, श्रीनगर में सबसे कम 3935 किसान ही लाभान्वित हुए हैं।