15 अगस्त को यहां तिरंगा फहराएंगे महेन्द्र सिंह धोनी, पूरा प्लान तैयार

महेन्द्र सिंह धोनी पर सेना के अधिकारी ने बयान जारी कर कहा कि वो भारतीय सेना के ब्रांड एंबेसडर हैं, अपनी यूनिट  के सदस्यों को प्रेरित करने में लगे हुए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धुरंधर खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी सेना के साथ अपनी ट्रेनिंग में व्यस्त हैं, माही दक्षिण कश्मीर में अपनी यूनिट के साथ आम जवान की तरह रह रहे हैं, अब धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, रिपोर्ट के अनुसार धोनी 15 अगस्त के लेह जा रहे हैं, जहां वो तिरंगा लहरा सकते हैं, भारतीय टेरिटोरियल ऑर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी  ने ऑर्मी के रुप में काम करने के लिये क्रिकेट से दो महीने का आराम लिया है, उन्होने तीस जुलाई को सेना के साथ ड्यूटी संभाली थी, और 15 अगस्त तक बटालियन के साथ रहेंगे।

धोनी सेना के ब्रांड एंबेसडर 
महेन्द्र सिंह धोनी पर सेना के अधिकारी ने बयान जारी कर कहा कि वो भारतीय सेना के ब्रांड एंबेसडर हैं, अपनी यूनिट  के सदस्यों को प्रेरित करने में लगे हुए हैं,
वो इन दिनों अकसर सैनिकों के साथ फुटबॉल और वॉलीबॉल खेल रहे हैं, वो कोर के साथ भी अभ्यास कर रहे हैं, माही 15 अगस्त तक घाटी में रहेंगे, हालांकि सेना के अधिकारी ने ये नहीं बताया  कि धोनी 15 अगस्त को किस स्थान पर तिरंगा लहराएंगे, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार वो स्थान लेह ही होगा।

टेरिटोरियल ऑर्मी 
मालूम हो कि धोनी 2011 में टेरिटोरियल ऑर्मी में शामिल हुए थे, उनके साथ ही ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा भी टेरिटोरियल ऑर्मी में शामिल हुए थे,
धोनी के पास लेफ्टिनेंट कर्नल की ऑनरेरी रैंक है, और वो पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा बटालियन के सदस्य हैं, धोनी कई बार सेना की वर्दी में दिखे हैं, जब उन्हें पद्म सम्मान मिला था, तब भी वो एक जवान की तरह इसे लेने पहुंचे थे।

शोपियां-अनंतनाग में तैनात हैं विक्टर फोर्स
धोनी विक्टर फोर्स से जुड़े हैं, ये यूनिट कश्मीर के सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित जिलों जैसे शोपियां और अनंतनाग में काम करती है,
मालूम हो कि धोनी को 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली थी, वो क्वालिफाइड पैराटूपर भी हैं, और 5 पैराशूट ट्रेनिंग जंप कर चुके हैं, धोनी को भारत का तीसरा उच्चतम नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिल चुका है।