JNU से पढी है लद्दाख बीजेपी सांसद नामग्याल की पत्नी, कन्हैया कुमार को लेकर कही बड़ी बात

सोनम वांग्मो जेएनयू की पढी हुई हैं, बातचीत में सोनम ने पूर्व जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर भी बात की।

जम्मू-कश्मीर से ऑर्टिकल 370 हटने और उसे दो केन्द्र शासित प्रदेश में बांटने पर लद्दाख से बीजेपी सांसद जामयांग सेरिंग नमग्याल ने संसद में दमदार भाषण दिया था, पीएम मोदी तक ने उनकी तारीफ की थी, इसके बाद वो खासा मशहूर हो गये, तब से मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं, एक निजी न्यूज  चैनल के पत्रकार उनसे बात करने के लिये उनके घर पहुंचे, तो वहां उनकी पत्नी सोनम वांग्मो से भी बातचीत हुई, चैनल से बात करते हुए सोनम ने कहा कि बहुत सारे भारतीयों की तरह वो भी अपने पति के भाषण से प्रभावित हुई हैं, वास्तव में उस भाषण के बाद  से वो काफी व्यस्त हो गये हैं।

जेएनयू से पढी हैं सोनम
सोनम वांग्मो जेएनयू की पढी हुई हैं, बातचीत में सोनम ने पूर्व जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर भी बात की, उन्होने कहा कि कन्हैया के साथ जो हुआ वो गलत था,
सोनम के मुताबिक वीडियो और ऑडियो फर्जी थी, ये सबकुछ मेरे हॉस्टल के सामने हुआ, हमें पता है कि कन्हैया उस समय वहां मौजूद नहीं था, लेकिन उसे इसलिये गिरफ्तार किया गया, क्योंकि वो छात्र  संघ का अध्यक्ष था।

राजनीति विचारधारा में पति से मतभेद 
बीजेपी सांसद से करीब 6 महीने पहले शादी करने वाली सोनम वांग्मो ने कहा कि राजनीतिक विचारधारा में हम दोनों के बीच मतभेद है, वो मुझे हमेशा समझाने की कोशिश करते हैं,
शादी में संघी और दूसरी विचारधारा थोड़े चलती है, वो मुझे बार-बार संघ और बीजेपी की ओर खींचने की कोशिश करते हैं।

कॉलेज में पढाती है सोनम
आपको बता दें कि जामयांग पहली बार सांसद बने हैं, इससे पहले वो लद्दाख में बीजेपी ऑफिस में काम करते थे, तो सोनम जेएनयू से पढाई करने के बाद प्रोफेसर बन गई हैं,
वो कॉलेज में पढाती है, 6 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई है।