शिवसेना-बीजेपी का फिर से हो सकता है तलाक, पूर्व मुख्यमंत्री बन सकते हैं कारण, उद्धव ठाकरे अड़े

नारायण राणे का बीजेपी में शामिल होने से पहले ही सहयोगी दल शिवसेना इसका खुलकर विरोध करने लगी है, शिवसेना चाहती है कि बीजेपी राणे को पार्टी में जगह ना दे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को राज्य में बड़ा सहारा मिला है, प्रदेश की राजनीति में जाना-पहचाना चेहरा और पूर्व सीएम नारायण राणे  बीजेपी में शामिल होंगे, इस बात की जानकारी नारायण राणे ने खुद गुरुवार को दी है, उन्होने कहा कि 1 सितंबर को सत्ताधारी बीजेपी में शामिल होंगे, नारायण राणे अपनी पार्टी महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष का भी बीजेपी में विलय करेंगे।

शिवसेना कर रही विरोध 
नारायण राणे का बीजेपी में शामिल होने से पहले ही सहयोगी दल शिवसेना इसका खुलकर विरोध करने लगी है, शिवसेना चाहती है कि बीजेपी राणे को पार्टी में जगह ना दे,
बीजेपी में शामिल होने पर शिवसेना प्रवक्ता ने उनकी तुलना दूध और नमक से की है, शिवसेना ने कहा कि नारायण राणे का बीजेपी में शामिल होना उसी तरह से है जैसे दूध में नमक।

पहले भी किया था विरोध
आपको बता दें कि पूर्व सीएम नारायण राणे 2017 में ही बीजेपी में आना चाहते थे, तब उन्होने कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी, लेकिन तब भी शिवसेना ने विरोध किया था,
जिसकी वजह से बीजेपी में शामिल होने के बजाय उन्होने अपनी अलग पार्टी बना ली थी, लेकिन अब उन्होने कहा है कि बीजेपी से बात हो चुकी है, 1 सितंबर को वो पार्टी की सदस्यता लेंगे।

बीजेपी की मदद से राज्यसभा पहुंचे 
नारायण राणे हाल ही में बीजेपी की मदद से ही चुनाव जीतकर राज्यसभा पहुंचे हैं, मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि वो 1 सितंबर को सोलापुर में एक रैली के दौरान बीजेपी में शामिल होंगे,
उन्होने ये भी बताया कि जब वो पार्टी में शामिल होंगे, तो बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

शिवसेना से राजनीतिक पारी की शुरुआत
नारायण राणे ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत शिवसेना से की थी, बाल ठाकरे ने उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन बाद में मनमुटाव होने की वजह से उन्होने शिवसेना छोड़ दी थी,
और कांग्रेस  में शामिल हो गये थे, राज्य में विधानसभा चुनाव की आहट को देखते हुए कई बड़े नेता कांग्रेस और एनसीपी छोड़कर बीजेपी और शिवसेना में शामिल हो रहे हैं, सूत्रों के मुताबिक अभी कुछ और बड़े नेता बीजेपी में शामिल होंगे।