पहले ही मुकाबले में नवदीप सैनी ने ढाया कहर, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
नवदीप सैनी ने अपने पहले ही मुकाबले में ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो बुमराह और भुवी जैसी गेंदबाज भी नहीं कर पाये।
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम ने वेस्टइंडीज को चार विकेट से हरा दिया, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 20 ओवर में 95 रन पर ही रोक दिया, इसके बाद 17.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया, टीम की इस जीत के हीरो नये गेंदबाज नवदीप सैनी रहे, जिन्होने डेब्यू मैच में ही अपनी प्रतिभा और क्षमता की छाप दिखा दी।दो गेदों में दो विकेट
नवदीप सैनी की दूसरी ही गेंद पर कैरेबियाई बल्लेबाज निकोलस पूरन ने छक्का लगाया, इसके एक गेंद बाद ही उन्हें पवेलियन लौटाकर उन्होने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया,
सैनी इतने में ही नहीं रुके, उन्होने अगली ही गेंद पर हेटमायर को बोल्ड मार दिया, इसके बाद आखिरी ओवर में कीरोन पोलार्ड को 49 पर एलबीडब्लयू आउट कर मैच में अपने तीन विकेट पूरे किये।
सैनी का नया रिकॉर्ड
नवदीप सैनी ने अपने पहले ही मुकाबले में ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो बुमराह और भुवी जैसी गेंदबाज भी नहीं कर पाये, सैनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच का बीसवां ओवर मेडन फेंका,
और एक विकेट भी हासिल किया, ये कारनामा करने वाले वो पहले भारतीय गेंदबाज हैं, उनसे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन ही गेंदबाज ने ऐसा कारनामा किया है, 2008 में किवी गेंदबाद जीतन पटेल, पाक के मोहम्मद आमिर और सिंगापुर के जनक प्रकाश ये कारनामा कर चुके हैं।
पहले ही ओवर में दो विकेट
सैनी ने अपने करियर के पहले ही ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट हासिल किये, टी-20 में ये कारनामा करने वाले वो पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं,
वैसे स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा भी साल 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल मैच में ये कारनामा कर चुके हैं।


