ऑर्टिकल 370 पर ओवैसी के विवादित बोल, मोदी सरकार को लेकर कही बड़ी बात
ओवैसी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को कश्मीरियों से नहीं बल्कि जमीन से प्यार है, मोदी सरकार अपनी ताकत के बल पर फैसले ले रही है।
एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर से ऑर्टिकल 370 हटाये जाने को लेकर विवादित बयान दिया है, उन्होने कहा कि राज्य से ऑर्टिकल 370 हटाना संविधान के खिलाफ है, बिना राज्य के लोगों की राय जाने ये फैसला लेना गलत है, इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कश्मीर के लोग चालाक हैं, वो अचानक रिएक्ट नहीं करते ।कश्मीरियों से नहीं जमीन से प्यार
इसके साथ ही ओवैसी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को कश्मीरियों से नहीं बल्कि जमीन से प्यार है, मोदी सरकार अपनी ताकत के बल पर फैसले ले रही है,
उन्होने कहा कि कश्मीर में 80 लाख लोग रहते हैं, कोई टेलीफोन नहीं चल रहा, झूठ बोल रहे हैं, कि किसी को नहीं रोका गया, इंटरनेट तो दूर की बात है, वो कह रहे हैं कि राज्य में दिवाली जैसा माहौल है, तो उन लोगों पर से पाबंदियां हटाएं, वो भी आपके साथ पटाखें छोड़ेंगे।
हम लड़ेंगे
ओवैसी ने कहा कि राज्य में कोई बाहर का आदमी जमीन नहीं ले सकता, क्या करना चाहते हैं, आप वो काम करना चाहते हैं, जो चीन ने तिब्बत में किया, हम और पचास साल लड़ेंगे,
ये हमारी सल्तनत की लड़ाई है, हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने वो कर दिया, जो तारीख ने नहीं किया, जो हिंदुस्तान के संविधान की दुहाई देते थे, उन्हें अलगाववादी कर दिया।
जनसंघ का एजेंडा पूरा कर रहे
सांसद ने कहा कि मोदी अपने चुनाव का एजेंडा पूरा कर रहे हैं, जनसंघ का एजेंडा पूरा कर रहे हैं, संविधान जो कहता है, उसे भूल चुके हैं, वहां परिसीमन करवा रहे हैं,
ताकि सीटें बढ जाए और बीजेपी का मुख्यमंत्री बन जाए, कश्मीर के लोग बहुत चालाक हैं, वो हमारी तरह तुरंत और अचानक रिएक्ट नहीं करते हैं, 1987 चुनाव में धांधली हुई, तो दो साल बाद लोगों ने गुस्सा निकाला, इस बार भी यही होगा, एनएसए अजित डोभाल वहां जाकर लोगों के साथ खाना खा रहे हैं।


