पी चिदंबरम का बड़ा बयान, इस वजह से मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से हटाया ऑर्टिकल 370

पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम ज्यादा है, इसलिये केन्द्र सरकार ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाया है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने पर पूरी दुनिया की नजर इस पर टिकी हुई है, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, तो देश में कांग्रेस भी सरकार के इस फैसले का लगातार विरोध कर रही है, अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी हैं, उन्होने मोदी सरकार और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है।

क्या कहा चिदंबरम ने 
पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम ज्यादा है, इसलिये केन्द्र सरकार ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाया है,
आपको बता दें कि चेन्नई में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होने कहा कि यदि जम्मू-कश्मीर हिंदू बहुल राज्य होता, तो बीजेपी कभी भी विशेष दर्जा नहीं छिनती, क्योंकि कश्मीर मुस्लिम बहुल है, इसलिये बीजेपी ने इसका विशेष दर्जा छिन लिया।

दो प्रदेशों में बांटा
आपको बता दें कि मोदी सरकार ने ना सिर्फ जम्मू-कश्मीर से ऑर्टिकल 370 और 35 ए हटाने का ऐलान किया, बल्कि इसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों में भी बांट दिया,
अब लद्दाख जम्मू-कश्मीर से अलग केन्द्र शासित प्रदेश होगा, वहां उपराज्यपाल होंगे, जबकि जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल होंगे।

बीजेपी भी कर रही पलटवार 
कांग्रेस नेताओं के आरोपों और हमले का बीजेपी भी डटकर सामना कर रही है, बीते दिन अमित शाह ने कहा कि उन्हें ऑर्टिकल 370 को लेकर कोई संशय नहीं था,
उन्होने कहा कि ऑर्टिकल 370 से जम्मू-कश्मीर का भला नहीं हुआ, अब राज्य विकास के रास्ते पर लौटेगा, कश्मीरियों का जीवन बेहतर होगा।